कौशांबी । उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में जिम्मेदारों ने कुछ ऐसा विकास किया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में दोपहिया वाहनों में पेट्रोल देकर भीड़ इकट्ठा करने की जरूरत पड़ गई ! बता दें कि विगत दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कौशांबी जनपद के सकाढ़ा गाँव मे सभा लगी थी ।केंद्रीय मंत्री को कई करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करना था ।अपने कारनामों को भांप कौशांबी के जिम्मेदारों ने मोटरसाइकिल में पेट्रोल देकर भीड़ इकट्ठा करने की कवायद शुरू कर दी । मोटरसाइकिल में पेट्रोल मिलने की बात जंगल में आग की तरह फैल गई तो पेट्रोल लेने के लिए दो पहिया वाहनों हुजूम उमड़ पड़ा। पेट्रोल भराने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग के एक जिम्मेदार के पेट्रोल पंप को सी इसकी जिम्मेदारी दी गई। जिसमें दोपहिया वाहनों का मजमा लग गया। सबसे मजेदार बात तो यह रही कौशांबी कि जिम्मेदारों ने पेट्रोल पंप मालिक को भाजपा का झंडा लगी गाड़ियों को ₹200 का पेट्रोल देने के फरमान जारी किए था। जिसमें कुछ लोग पेट्रोल भराने के बाद सभा स्थल तक पहुंचे तो वही आधे से ज्यादा लोग पेट्रोल भराने के बाद अपने घरों को रफूचक्कर हो गए ।वही भाजपा का एक छुट भैया नेता भी टिकट पाने की ललक को लेकर नगद पैसा देकर मोटरसाइकिलो को रवाना करने लगा।
🔔 यह भी पढ़ें...
कौशाम्बी से सच्चिदानंद मिश्र की रिपोर्ट।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































