प्रतापगढ़। रानीगंज मंडल की महिला मोर्चा के कार्यसमिति की एक बैठक लच्छीपुर बाजार में संपन्न हुई। उक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पिंकी दयाल जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा व जिला अध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष वंदना तिवारी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक योजनाएं संचालित किया है,जिसमे आजीविका मिशन मे उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। मिशन शक्ति, सुमंगला योजना जनधन, उज्जवला योजना से जहां लोगों को लाभ मिल रहा है वहीं तीन तलाक को खत्म कर सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रानीगंज के विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि समूचे देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी एवं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि ग्यारह सौ करोड़ रुपए से रानीगंज विधानसभा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित करने का कार्य सूबे मुखिया योगी आदित्यनाथ के सहयोग से करने का कार्य किया जा रहा है।इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में किए गए अपने द्वारा कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रमिला शुक्ला, सुमन मिश्र, नीलम गौतम, शांति गौतम, किरण प्रजापति, पुष्पा श्रीवास्तव, लाडो चौरसिया, विजयलक्ष्मी, माधुरी सरोज सहित पूरी कार्यसमिति उपस्थित रही
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

रानीगंज मंडल की महिला मोर्चा के कार्यसमिति की एक बैठक लच्छीपुर बाजार में हुई संपन्न ।
प्रतापगढ़। रानीगंज मंडल की महिला मोर्चा के कार्यसमिति की एक बैठक लच्छीपुर बाजार में संपन्न हुई। उक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पिंकी दयाल जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा व जिला अध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष वंदना तिवारी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक योजनाएं संचालित किया है,जिसमे आजीविका मिशन मे उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। मिशन शक्ति, सुमंगला योजना जनधन, उज्जवला योजना से जहां लोगों को लाभ मिल रहा है वहीं तीन तलाक को खत्म कर सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रानीगंज के विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि समूचे देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी एवं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि ग्यारह सौ करोड़ रुपए से रानीगंज विधानसभा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित करने का कार्य सूबे मुखिया योगी आदित्यनाथ के सहयोग से करने का कार्य किया जा रहा है।इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में किए गए अपने द्वारा कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रमिला शुक्ला, सुमन मिश्र, नीलम गौतम, शांति गौतम, किरण प्रजापति, पुष्पा श्रीवास्तव, लाडो चौरसिया, विजयलक्ष्मी, माधुरी सरोज सहित पूरी कार्यसमिति उपस्थित रही

उत्तरप्रदेश

शेयर करें