प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में आज दो मुकाबले खेले गये। जिसमें पहले मैच मंे आनन्दवन ने लीडर्स क्लब को 05 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लीडर्स क्लब ने 77 रनो का लक्ष्य तैयार किया, जिसमें वडेही ने सर्वाधिक 21 रनो का योगदान दिया। आनन्दवन की ओर से आकाश सरोज ने 03 सफलता अर्जित की। जवाब में आनन्दवन ने यह लक्ष्य मात्र 12 ओवरो में ही अर्जित कर लिया, जिसमें विकास ने सर्वाधिक 28 रनो का योगदान दिया। लीडर्स क्लब की ओर से सौरभ वर्मा ने सर्वाधिक 4 सफलता अजित की। वही दूसरे मुकाबले में रीवर डेल ने वीएसजे इंटरनेट सर्विसेज प्राइ.लिमि. को 7 विकेट से हराया। पहले बल्ले बाजी करते हुए वीएसजे ने 102 रनो का लक्ष्य तैयार किया जिसमें कुलदीप सोनकर ने सर्वाधिक 20 रनो का योगदान दिया। रीवर डेल की ओर से अनुज सिंह ने सर्वाधिक 3 सफलता अर्जित की। जवाब में रीवर डेल ने यह लक्ष्य 17 ओवरो में ही हासिल कर लिया जिसमें अभिषेक राय ने सर्वाधिक 30 रनो का योगदान दिया। वीएसजे की ओर से विनीत मिश्र ने 02 सफलता अर्जित की। मैच पर सदर विधायक राजकुमार पाल मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि राघवेन्द्र शुक्ला भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रहे। अतिथियो ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आदित्य शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, अभिजीत सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, परमानन्द मिश्र, विक्रम प्रताप सिंह, आमिर, फिरोज के साथ कई अन्य उपस्थित रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































