V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एतिहासिक राष्ट्रीय कुश्ती के दूसरे दिन शामिल हुए कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक एवं कामनवेल्थ गोल्ड मेडिलिस्ट गीता फोगाट

अमेठी। सैनिक स्कूल परिसर कौहार गौरीगंज में आयोजित ऐतिहासिक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु तथा ऐतिहासिक कुश्ती समारोह देखने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक तथा कामनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट गीता फोगाट शामिल हुई। जहां दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री भारत सरकार महिला एवं बाल विकास तथा अमेठी सांसद स्मृति इरानी व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक एवम गीता फोगाट ने शुभारंभ किया। वही दूसरे दिन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के शुभारंभ पर दिल्ली और महाराष्ट्र के पहलवान फ्री स्टाइल पुरुष कुश्ती का जौहर दिखाया वही महिला कुश्ती महाराष्ट्र और हिमाचल ग्रीको रोमन, उत्तराखंड और पंजाब कुश्ती फ्रीस्टाइल पुरुष उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपना अपना हुनर दिखाया। तथा कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया इस दौरान कोई चलता पद चिन्हों पर,कोई पद चिन्ह बनाता है। बस वही सूरमा इस जग में,घर घर में पूजा जाता है। उपरोक्त पंक्तियों के माध्यम से  भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष, सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अमेठी दीदी स्मृति इरानी का अभिवादन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद अमेठी के इतिहास में एक पहला ऐसा खेल आयोजन है जो राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है जहां विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेते हुए अपने अपने कौशल व प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन से जहां खेल को बढ़ावा मिलता है वही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता है।खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुश्ती को गोद लेने का काम किया है। ऐसे आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। वही अमेठी जनपद सहित आसपास के जनपद से आये खेल प्रेमियों ने कहा कि आयोजन की जितनी सराहना की जाए कम है उन्होंने केंद्रीय मंत्री तथा अमेठी सांसद का आभार भी जताया जिनकी वजह से आज राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता देखने का अवसर प्राप्त हुआक्षेत्रवासियों की माने तो अमेठी के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। इस दौरान अमेठी सांसद केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है जिसका आज दूसरा दिन है कल राष्ट्रीय कुश्ती का समापन होगा समापन के दौरान भी कई राजनैतिक हस्तियों समेत खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास सब के सम्मान में विश्वास करती है।उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को नई ख्यात मिल रही है आज दुनिया के तमाम ताकतवर मुल्क भी भारत की तरफ टकटकी लगाए देख रहे हैं आज जहां बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा है वहीं भारत विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। भारतीय इतिहास का यह स्वर्णिम काल चल रहा है जहां देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है वही भारत विश्व गुरु के पथ पर अग्रसर है तथा किसानों, नौजवानों, महिलाओं के सम्मान के लिए अनेकानेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ अमेठी की जनता को मिल रहा उन्होंने कहा कि अमेठी विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है तथा यह कुश्ती प्रतियोगिता अमेठी को एक नया आयाम देगा देश के कोने-कोने से आए अनेक राज्यों के खिलाड़ी इस खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग ले रहे हैं तथा अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति ईरानी ने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर धारा 370 की समाप्ति तीन तलाक की समाप्ति भव्य दिव्य राम मंदिर निर्माण सहित मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा भारत की एकता अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए देश के प्रधानमंत्री समर्पित है।आज दुनिया के तमाम ताकतवर मुल्क भी भारत की नेतृत्व क्षमता का लोहा मानते हैं तथा हमारे प्रधानमंत्री दुनिया के कई प्रभावशाली नेताओं को पकड़ते हुए आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता जी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 19 सितंबर को समापन के दिन  स्मृति रानी भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह सहित कई राजनीतिक हस्तियां एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला राज्य मंत्री सुरेश पासी तिलोई विधायक मनकेश्वर चरण सिंह विधायक तिलोई महारानी गरिमा सिंह जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी जी सहित सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2021 का भव्य एवम दिव्य समापन होगा।आज के कार्यक्रम में तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी विधायक का महारानी गरिमा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला जी ब्लाक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी विजय किशोर तिवारी राकेश त्रिपाठी धीरू त्रिपाठी अशोक कोरी सलोन अनंत विक्रम सिंह विधायक प्रतिनिधि अमेठी सहित सभी गणमान्य एवं प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment