V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मोबाइल पर जानलेवा धमकी की शिकायत

सगरासुन्दरपुर,प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव तिलौरी निवासी मो. अख्तर पुत्र हामिद अली ने दबंगो पर मोबाइल फोन से जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में पीड़ित का आरोप है कि गांव के रिजवान अहमद, बदरेआलम आदि से रंजिश चल रही है।उक्त दबंगो ने विगत 6 अगस्त को मेरे भान्जे सोएब को पीटकर घायल कर दिया था। इसका मुकदमा भी दर्ज है। गांव का रूस्तम मेरे बच्चों को कोचिंग पढ़ाता है। उक्त दबंग रूस्तम को कोचिंग पढ़ाने से रोक रहे हैं।साथ ही कोचिंग पढ़ाने पर उसके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे उसकी जान व माल के लिए खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस चैकी इंचार्ज लीलापुर को देकर कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुन्दरपुर,प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव तिलौरी निवासी मो. अख्तर पुत्र हामिद अली ने दबंगो पर मोबाइल फोन से जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में पीड़ित का आरोप है कि गांव के रिजवान अहमद, बदरेआलम आदि से रंजिश चल रही है।उक्त दबंगो ने विगत 6 अगस्त को मेरे भान्जे सोएब को पीटकर घायल कर दिया था। इसका मुकदमा भी दर्ज है। गांव का रूस्तम मेरे बच्चों को कोचिंग पढ़ाता है। उक्त दबंग रूस्तम को कोचिंग पढ़ाने से रोक रहे हैं।साथ ही कोचिंग पढ़ाने पर उसके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे उसकी जान व माल के लिए खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस चैकी इंचार्ज लीलापुर को देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment