V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आज आयेंगे जीएम, स्टेशन कराया जा रहा दुरुस्त

प्रतापगढ़। रेल महाप्रबंधक उत्तर रेलवे नई दिल्ली आशुतोष गंगल 18 अगस्त को प्रतापगढ़ स्टेशन का निरीक्षण करने आ सकते हैं। आगमन को लेकर स्टेशन को दुरुस्त कराने का काम जोर शोर से शुरू है। एसएस दफ्तर, प्लेटफार्म, पोर्टिको और रेलिंग की सफाई, रंगाई और पुताई कराई जा रही है। स्टेशन अधीक्षक एसके यादव स्टाफ को लेकर अभिलेखों को दुरुस्त करवा रहे हैं। पार्सल, रिजर्वेशन, टीसी, एसएम दफ्तर में  पेंडिंग वर्क निपटाया जा रहा है। इंजीनियरिंग, बिजली, सीडीओ विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को लेकर भागदौड़ कर रहे हैं। पेंडिंग कामों को निपटाने के लिए रात तक दफ्तरों में कामकाज होने की बात कही जा रही है। एसएस ने बताया कि जीएम का आगमन 18 अगस्त दिन में 11.45 बजे प्रस्तावित है। यही से वे सुल्तानपुर जायेंगे। इंजन की शंटिंग यही होगी। इस दौरान जीएम करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर रुकेंगे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। रेल महाप्रबंधक उत्तर रेलवे नई दिल्ली आशुतोष गंगल 18 अगस्त को प्रतापगढ़ स्टेशन का निरीक्षण करने आ सकते हैं। आगमन को लेकर स्टेशन को दुरुस्त कराने का काम जोर शोर से शुरू है। एसएस दफ्तर, प्लेटफार्म, पोर्टिको और रेलिंग की सफाई, रंगाई और पुताई कराई जा रही है। स्टेशन अधीक्षक एसके यादव स्टाफ को लेकर अभिलेखों को दुरुस्त करवा रहे हैं। पार्सल, रिजर्वेशन, टीसी, एसएम दफ्तर में  पेंडिंग वर्क निपटाया जा रहा है। इंजीनियरिंग, बिजली, सीडीओ विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को लेकर भागदौड़ कर रहे हैं। पेंडिंग कामों को निपटाने के लिए रात तक दफ्तरों में कामकाज होने की बात कही जा रही है। एसएस ने बताया कि जीएम का आगमन 18 अगस्त दिन में 11.45 बजे प्रस्तावित है। यही से वे सुल्तानपुर जायेंगे। इंजन की शंटिंग यही होगी। इस दौरान जीएम करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर रुकेंगे।

Leave a Comment