V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मुकदमें में सुलह करने पर पुलिस कर रही उत्पीड़न

जमीन में जबरन अधिक कब्जे का मामला
जेठवारा (नि.सं.)। मानधाता थाना क्षेत्र के गांव हैसीपरजी निवासी शिवराम जायसवाल का आरोप है कि जमीन में बैनामा से अधिक कब्जा करने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद इलाके के एक दरोगा द्वारा विपक्षी से मिलीभगत करके सुलह न करने पर उसका उत्पीड़न व फर्जी मुकदमें में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में पीड़ित ने सीएम पोर्टल, डीजीपी, डीआईजी एसपी समेत अन्य उच्च अधिकारियो से मामले की शिकायत करके सुरक्षा व न्याय दिलाने की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित का आरोप है कि उसके पड़ोसी राम अभिलाख यादव ने उसकी भूमि गाटा संख्या 325 में बैनामा से अधिक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। विपक्षी के कहने पर थाने का एक दरोगा विगत 29 जुलाई को अपने हमराही के साथ हैसी चैराहा पहुंचा। साथ ही मुझे बुलाकर मुकदमें में सुलह करने का दबाव बनाने लगा। साथ मां बहन की गाली भी दी। सुलह करने से इंकार करने पर उक्त दरोगा सादे कागज पर अंगूठा लगवाने का प्रयास करने लगा। इसके वह उसे तथा पड़ोसी को थाने पर ले गया। वहां पर दरोगा ने लात व घूंसो से पिटाई करना शुरू कर दिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से गला दबाने का प्रयास करने लगा। अन्य पुलिस कर्मियो द्वारा हस्तक्षेप करने पर उसकी जान बच सी। इसके बाद उक्त दरोगा ने मेरी जेब में रखा 8000 रूपए जबरन छीन लिया। साथ ही सादे कागज पर अंगूठा न लगाने पर फर्जी मुकदमे में फंसा कर मुझे तथा मेरे परिवार जेल भेजवाने की धमकी दी। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करके जान व माल की सुरक्षा तथा न्याय दिलाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जमीन में जबरन अधिक कब्जे का मामला
जेठवारा (नि.सं.)। मानधाता थाना क्षेत्र के गांव हैसीपरजी निवासी शिवराम जायसवाल का आरोप है कि जमीन में बैनामा से अधिक कब्जा करने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद इलाके के एक दरोगा द्वारा विपक्षी से मिलीभगत करके सुलह न करने पर उसका उत्पीड़न व फर्जी मुकदमें में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में पीड़ित ने सीएम पोर्टल, डीजीपी, डीआईजी एसपी समेत अन्य उच्च अधिकारियो से मामले की शिकायत करके सुरक्षा व न्याय दिलाने की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित का आरोप है कि उसके पड़ोसी राम अभिलाख यादव ने उसकी भूमि गाटा संख्या 325 में बैनामा से अधिक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। विपक्षी के कहने पर थाने का एक दरोगा विगत 29 जुलाई को अपने हमराही के साथ हैसी चैराहा पहुंचा। साथ ही मुझे बुलाकर मुकदमें में सुलह करने का दबाव बनाने लगा। साथ मां बहन की गाली भी दी। सुलह करने से इंकार करने पर उक्त दरोगा सादे कागज पर अंगूठा लगवाने का प्रयास करने लगा। इसके वह उसे तथा पड़ोसी को थाने पर ले गया। वहां पर दरोगा ने लात व घूंसो से पिटाई करना शुरू कर दिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से गला दबाने का प्रयास करने लगा। अन्य पुलिस कर्मियो द्वारा हस्तक्षेप करने पर उसकी जान बच सी। इसके बाद उक्त दरोगा ने मेरी जेब में रखा 8000 रूपए जबरन छीन लिया। साथ ही सादे कागज पर अंगूठा न लगाने पर फर्जी मुकदमे में फंसा कर मुझे तथा मेरे परिवार जेल भेजवाने की धमकी दी। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करके जान व माल की सुरक्षा तथा न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment