ग्रामीणो का आवागमन हुआ बाधित
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चमरूपुर शुक्लान में दबंगो ने आवागमन का पुराना रास्ता जेसीबी मशीन से खुदवा दिया। इससे ग्रामीणो का आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने की पुलिस से करके कार्रवाई तथा रास्ता खुलवाने की मांग की है। इस सम्बंध में गांव चमरूपुर शुक्लान निवासी मकसूद, मो. नसीम कियाम, निजाम, नसीम, मो. मोईन आदि का आरोप है कि गांव में ग्राम समाज की जमीन में पुराना कच्चा रास्ता बना है। उनका परिवार एवं ग्रामीण उसी रास्ते से होकर आवागमन करते है। गांव के दबंग तालिब, मे. सईद, रियाज, नियाज, जिबराइल, इस्तियाक आदि ने रास्ते को जबरन जेसीबी मशीन से खुदवाकर बाधित कर दिया। जबकि ग्राम प्रधान ने रास्ते पर मिट्टी डलवाकर ठीक तरह बनवा दिया था। उनके घरो की महिलाओ ने खुदाई का विरोध भी किया था मगर दबंग नहीं माने। रास्ता खुदवाने के कारण अब आवागमन बाधित हो गया है। इससे उनके परिवार के लोगो तथा ग्रामीणो का आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणा ने इसकी शिकायत जेठवारा थाना की पुलिस से करके दबंगो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा रास्ता खुलवाने की मांग की है जिससे आवागमन पूर्व की तरह हो सके।

टॉप न्यूज़

शेयर करें