प्रयागराज। सामाजिक संस्था उम्मीद-एक मुहिम बदलाव की का महानगर कार्यकारिणी का गठन संस्था संस्थापक राहुल देव आजाद की उपस्थिति में हुआ।
महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिपाठी की अध्यक्षता में शिवकुटी तेलियरगंज में हुई बैठक में संस्था विस्तार किया गया। महानगर उपाध्यक्ष पद पर आयुष पांडेय, महासचिव जतिन यादव, सोशल मीडिया प्रभारी आंजनेय यादव को बनाया गया। उक्त कार्यक्रम में राहुल देव आज़ाद ने कहा की देशसेवा में युवाओं को समाज के वंचित तबके के लिए सदैव खड़ा रहना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार लेखक ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी पर हम सबको मिलकर कार्य करना चाहिए जिससे समाज मे परिवर्तन लाया जा सके।



टॉप न्यूज़








शेयर करें

























































