उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*/फोटो
बाबा बेलखरनाथ धाम I 75वे स्वतंत्रता दिवस पर विकास बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों तथा स्कूलों में झंडारोहण किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ में अधीक्षक डॉक्टर आरिफ हुसैन तथा बीपीएम लोकेश श्रीवास्तव द्वारा झंडारोहण किया गया विकासखंड बेलखरनाथ परिसर में खंड विकास अधिकारी तथा ब्लाक प्रमुख द्वारा झंडारोहण ब्लॉक संसाधन केंद्र शीतला गंज में खंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सब स्टेशन सोनाही मैं भी झंडारोहण किया गया भारत माता की जय वंदे मातरम के जय घोष के साथ युवाओं सहित तमाम लोगों ने झंडे को सलामी दी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई गई कोरोना के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें सी एच ओ लैब टेक्नीशियन स्टाफ नर्स सहित अन्य लोगों को सम्मानित करते हुए भविष्य में इसी तरह क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने की अपेक्षा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई इस दौरान डॉ यादवेंद्र सिंह डॉक्टर शिवानी गुप्ता वैशाली पटेल श्वेता सिंह सीमा शेख दिलिप गुप्ता नरसिंह मोनू सोनकर बीके सिंह राकेश सिंह संजय पटेल सरिता सिंह सुनीता पांडे माधुरी सिंह सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी तथा तमाम लोग मौजूद रहे।



टॉप न्यूज़








शेयर करें

























































