V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नन्हें मुन्नों ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

बीबीएफजी के बच्चों ने शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाये   गगनभेदी नारों से गूंजा शहर
प्रतापगढ़। 15 अगस्त के मौके पर नन्हें मुन्नों ने एक अनूठी तिरंगा यात्रा शहर में निकाली। भंगवा गांव से निकली यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा का जगह जगह वेलकम हुआ। सायकिल पर लंबा तिरंगा हाथों में लिये दो बच्चे आगे चल रहे थे। उनके पीछे काफी संख्या में सायकिल सवार बच्चे तिरंगा लहराते हुये भारत माता की जय, वंदेमातरम और 15 अगस्त अमर रहे के नारे लगाते जिधर से निकलते। आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ जाते। बच्चों के जोशीले, गगनभेदी देशभक्ति नारों ने पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया। भंगवा गांव से तिरंगा यात्रा लेकर चले बच्चों ने भंगवा चुंगी पर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, निर्मल तिराहे पर स्वामी विवेकानंद और स्टेशन रोड स्थित पार्क में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उनके बलिदानों को याद किया। यहां रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष संदीप खरे, सचिव शरद केसरवानी, उपाध्यक्ष अश्विनी केसरवानी, मयंक चतुर्वेदी, राजकुमार मोदनवाल, राजेश चौरसिया समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का पुष्प बरसाकर जोरदार ढंग से स्वागत किया। उनका लड्डू से मुंह मीठा कराया। तिरंगा यात्रा के संयोजक टीचर राजेश कुमार ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और आजादी के लिए मर मिटने वाले शहीदों और महापुरुषों के बलिदान से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि यात्रा बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप,बीबीएफजी के सहयोग से निकाली गई थी। जिसमें डॉक्टर अनुराग मिश्रा, शनि सरोज का सराहनीय योगदान रहा। अजय, शिवम, प्रदीप, नितिन, निखिल, नितेश, लवकुश, साहिल, हिमांशु, विजय,शुभम और सर्वेश समेत काफी संख्या में बच्चों ने शहर में 10 किलोमीटर सायकिल यात्रा की। यात्रा का भंगवा में समापन किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बीबीएफजी के बच्चों ने शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाये   गगनभेदी नारों से गूंजा शहर
प्रतापगढ़। 15 अगस्त के मौके पर नन्हें मुन्नों ने एक अनूठी तिरंगा यात्रा शहर में निकाली। भंगवा गांव से निकली यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा का जगह जगह वेलकम हुआ। सायकिल पर लंबा तिरंगा हाथों में लिये दो बच्चे आगे चल रहे थे। उनके पीछे काफी संख्या में सायकिल सवार बच्चे तिरंगा लहराते हुये भारत माता की जय, वंदेमातरम और 15 अगस्त अमर रहे के नारे लगाते जिधर से निकलते। आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ जाते। बच्चों के जोशीले, गगनभेदी देशभक्ति नारों ने पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया। भंगवा गांव से तिरंगा यात्रा लेकर चले बच्चों ने भंगवा चुंगी पर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, निर्मल तिराहे पर स्वामी विवेकानंद और स्टेशन रोड स्थित पार्क में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उनके बलिदानों को याद किया। यहां रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष संदीप खरे, सचिव शरद केसरवानी, उपाध्यक्ष अश्विनी केसरवानी, मयंक चतुर्वेदी, राजकुमार मोदनवाल, राजेश चौरसिया समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का पुष्प बरसाकर जोरदार ढंग से स्वागत किया। उनका लड्डू से मुंह मीठा कराया। तिरंगा यात्रा के संयोजक टीचर राजेश कुमार ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और आजादी के लिए मर मिटने वाले शहीदों और महापुरुषों के बलिदान से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि यात्रा बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप,बीबीएफजी के सहयोग से निकाली गई थी। जिसमें डॉक्टर अनुराग मिश्रा, शनि सरोज का सराहनीय योगदान रहा। अजय, शिवम, प्रदीप, नितिन, निखिल, नितेश, लवकुश, साहिल, हिमांशु, विजय,शुभम और सर्वेश समेत काफी संख्या में बच्चों ने शहर में 10 किलोमीटर सायकिल यात्रा की। यात्रा का भंगवा में समापन किया गया।

Leave a Comment