V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सील तोड़ने वाले को सिपाहियों ने पकड़ा, सीबीएस भड़का

 बाहरी व्यक्तियों से कराई जा रही लोडिंग, अनलोडिंग
प्रतापगढ़। बनारस से देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस के पार्सल यान की सील तोड़ने वाले बाहरी व्यक्ति को आन डयूटी आरपीएफ सिपाहियों ने पकड़ लिया।मौके पर पहुंचा सीबीएस व्यक्ति को अपना बताकर सिपाहियों पर भड़क गया। जिसको लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। ट्रेनों में लोडिंग और अनलोडिंग का काम प्राइवेट लिमिटेड हो गया है। इसमें अधिकारियों की सहमत है या नहीं यह पता नहीं। गैर रेल कर्मचारियों द्वारा कराये जा रहे कार्य की एक बानगी सोमवार को दिखी। सूत्रों के अनुसार जनता एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर खड़ी थी। इसी बीच एक व्यक्ति ने उसके पार्सल यान की सील तोड़ दी। माल उतारने का प्रयास करने लगा। बिना वर्दी, हावभाव से सिपाहियों को वह बाहरी व्यक्ति लगा। उन्होंने फौरन उसे पकड़ लिया। थाने ले जाने लगे। तब तक मामला सीबीएस तक पहुंच गया। वह मौके पर पहुंचा और पकड़े गये व्यक्ति को छोड़ने के लिये दबाव बनाना शुरू कर दिया। सिपाही जो अपनी जगह सही थे। उन्होंने छोड़ने से मना कर दिया। इसको लेकर सीबीएस उन पर भड़क गया। बोला कि मैं देख लूंगा। हालांकि बाद में व्यक्ति को छुडाने में सीबीएस सफल रहा। पता चला कि वह व्यक्ति रेल कर्मी नहीं था। सवाल यह है कि बाहरी व्यक्तियों को पार्सल घर में क्यों लगाया गया है! यहां पार्सल से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पार्सल पोर्टर है नहीं। बाहरी व्यक्ति से काम करवाना मजबूरी है। चलो मान लेते हैं। सवाल यह है कि गड़बड़ी होती है उसका जिम्मेदार कौन होगा! सीबीएस जिन बाहरी व्यक्तियों का ठेका ले रहा है क्या उनके पास ऐसे लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन है! कौन क्या है इसको बिना जाने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा का जिम्मा कैसे दिया जा सकता है! कोई ऊंच नीच होती है संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ पर आयेगी। क्या वह इसके लिए तैयार है! ये सवाल उठना लाजमी है। ऐसे में सिपाहियों ने पकड़ा सही किया। उन्होंने अपनी ड्यूटी की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 बाहरी व्यक्तियों से कराई जा रही लोडिंग, अनलोडिंग
प्रतापगढ़। बनारस से देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस के पार्सल यान की सील तोड़ने वाले बाहरी व्यक्ति को आन डयूटी आरपीएफ सिपाहियों ने पकड़ लिया।मौके पर पहुंचा सीबीएस व्यक्ति को अपना बताकर सिपाहियों पर भड़क गया। जिसको लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। ट्रेनों में लोडिंग और अनलोडिंग का काम प्राइवेट लिमिटेड हो गया है। इसमें अधिकारियों की सहमत है या नहीं यह पता नहीं। गैर रेल कर्मचारियों द्वारा कराये जा रहे कार्य की एक बानगी सोमवार को दिखी। सूत्रों के अनुसार जनता एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर खड़ी थी। इसी बीच एक व्यक्ति ने उसके पार्सल यान की सील तोड़ दी। माल उतारने का प्रयास करने लगा। बिना वर्दी, हावभाव से सिपाहियों को वह बाहरी व्यक्ति लगा। उन्होंने फौरन उसे पकड़ लिया। थाने ले जाने लगे। तब तक मामला सीबीएस तक पहुंच गया। वह मौके पर पहुंचा और पकड़े गये व्यक्ति को छोड़ने के लिये दबाव बनाना शुरू कर दिया। सिपाही जो अपनी जगह सही थे। उन्होंने छोड़ने से मना कर दिया। इसको लेकर सीबीएस उन पर भड़क गया। बोला कि मैं देख लूंगा। हालांकि बाद में व्यक्ति को छुडाने में सीबीएस सफल रहा। पता चला कि वह व्यक्ति रेल कर्मी नहीं था। सवाल यह है कि बाहरी व्यक्तियों को पार्सल घर में क्यों लगाया गया है! यहां पार्सल से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पार्सल पोर्टर है नहीं। बाहरी व्यक्ति से काम करवाना मजबूरी है। चलो मान लेते हैं। सवाल यह है कि गड़बड़ी होती है उसका जिम्मेदार कौन होगा! सीबीएस जिन बाहरी व्यक्तियों का ठेका ले रहा है क्या उनके पास ऐसे लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन है! कौन क्या है इसको बिना जाने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा का जिम्मा कैसे दिया जा सकता है! कोई ऊंच नीच होती है संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ पर आयेगी। क्या वह इसके लिए तैयार है! ये सवाल उठना लाजमी है। ऐसे में सिपाहियों ने पकड़ा सही किया। उन्होंने अपनी ड्यूटी की।

Leave a Comment