V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पर्यटन योजनाओं का कार्य शुरू विधायक आर के वर्मा ने किया निरीक्षण

प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत प्रस्तावित पर्यटन कार्यो के निर्माण हेतु नींव खुदाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। क्षेत्रीय विधायक व धाम के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ आर के वर्मा ने धाम के महासचिव समाज शेखर सहित प्रबन्ध समिति व पर्यटन विभाग पदाधिकारियो के साथ भ्रमण कर स्थलीय जायजा लिया। सभी कार्यो की समीक्षा करके उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर व अभियंताओं को समय से गुडवत्ता पूर्ण निर्माण  कार्य कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धाम में मंच व दर्शक दीर्घा बन जाने से सार्वजनिक गतिविधियों व आयोजनों में सुविधा होगी। धार्मिक स्थल होने के नाते यहां विशिष्ट से लेकर आम जन शादी विवाह में भी उपयोग कर लाभ ले सकेंगे।  साथ ही उन्होंने धाम में  पंच परमेश्वर चौपाल का पुनरोद्धार अपने विधायक निधि से कराने का निर्णय लिया और इसके लिए रुपये 5 लाख स्वीकृत करने की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि भयहरणनाथ धाम के विकास में सरकार व समाज मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे। धाम के विकास का फायदा पूरे समाज को मिलेगा। उन्होंने कहा कि धाम में शीघ्र ही एक बेलनेस सेंटर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीकृत हुआ है जो शीघ्र बनेगा जिससे यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा भी होगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फूल चंद्र पटेल, संरक्षक मंडल से देवी प्रसाद मिश्र, अशोक मिश्र , महासचिव समाज शेखर, उपाध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, राज नारायण मिश्र, सचिव राज किशोर मिश्र, डॉ लाल चंद्र जौहर, विधायक के स्थानीय प्रतिनिधि सूरज मिश्र , युवा नेता दीपक जायसवाल आदि सदस्यगण शामिल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत प्रस्तावित पर्यटन कार्यो के निर्माण हेतु नींव खुदाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। क्षेत्रीय विधायक व धाम के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ आर के वर्मा ने धाम के महासचिव समाज शेखर सहित प्रबन्ध समिति व पर्यटन विभाग पदाधिकारियो के साथ भ्रमण कर स्थलीय जायजा लिया। सभी कार्यो की समीक्षा करके उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर व अभियंताओं को समय से गुडवत्ता पूर्ण निर्माण  कार्य कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धाम में मंच व दर्शक दीर्घा बन जाने से सार्वजनिक गतिविधियों व आयोजनों में सुविधा होगी। धार्मिक स्थल होने के नाते यहां विशिष्ट से लेकर आम जन शादी विवाह में भी उपयोग कर लाभ ले सकेंगे।  साथ ही उन्होंने धाम में  पंच परमेश्वर चौपाल का पुनरोद्धार अपने विधायक निधि से कराने का निर्णय लिया और इसके लिए रुपये 5 लाख स्वीकृत करने की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि भयहरणनाथ धाम के विकास में सरकार व समाज मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे। धाम के विकास का फायदा पूरे समाज को मिलेगा। उन्होंने कहा कि धाम में शीघ्र ही एक बेलनेस सेंटर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीकृत हुआ है जो शीघ्र बनेगा जिससे यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा भी होगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फूल चंद्र पटेल, संरक्षक मंडल से देवी प्रसाद मिश्र, अशोक मिश्र , महासचिव समाज शेखर, उपाध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, राज नारायण मिश्र, सचिव राज किशोर मिश्र, डॉ लाल चंद्र जौहर, विधायक के स्थानीय प्रतिनिधि सूरज मिश्र , युवा नेता दीपक जायसवाल आदि सदस्यगण शामिल रहे।

Leave a Comment