V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वरिष्ठ महिला अभिभावक ने किया ध्वजारोहण

कटरा गुलाब सिंह । स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में मनाया गया।यहां वरिष्ठ महिला अभिभावक ब्रहमा देवी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति एवं अभिभावकों को अधिकतम 50 की संख्या में ही विद्यालय बुलाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत सभी बालिकाओं को शिक्षित करने हेतु अभिभावकों को बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाने, बेटियों की शिक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए तन, मन, धन से समर्पित होकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देने की शपथ दिलाई गई। साथ ही *हमारी बेटी हमारा अभिमान, प्रेरक प्रदेश की है पहचान* का नारा दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार उर्फ़  मुन्ना यादव, प्रधानाध्यापक राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त मुहम्मद फरहीम, पितामह यादव, अजीत सिंह, आशा मिश्रा, अखिलेश सिंह, मनोज कुमार, फैय्याज अहमद, शैलेस, चौकीदार मनफूल आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कटरा गुलाब सिंह । स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में मनाया गया।यहां वरिष्ठ महिला अभिभावक ब्रहमा देवी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति एवं अभिभावकों को अधिकतम 50 की संख्या में ही विद्यालय बुलाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत सभी बालिकाओं को शिक्षित करने हेतु अभिभावकों को बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाने, बेटियों की शिक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए तन, मन, धन से समर्पित होकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देने की शपथ दिलाई गई। साथ ही *हमारी बेटी हमारा अभिमान, प्रेरक प्रदेश की है पहचान* का नारा दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार उर्फ़  मुन्ना यादव, प्रधानाध्यापक राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त मुहम्मद फरहीम, पितामह यादव, अजीत सिंह, आशा मिश्रा, अखिलेश सिंह, मनोज कुमार, फैय्याज अहमद, शैलेस, चौकीदार मनफूल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment