V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतापगढ़ जिले के दस इकाइयों के 117 कार्यकर्ताओं ने एक गांव–एक तिरंगा अभियान के अंतर्गत 116 गांव व 24 कस्बों/मुहल्लों में 168 ध्वजारोहण कार्यक्रम,संगोष्ठी व तिरंगा यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न किया।

प्रतापगढ़ I अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतापगढ़ जिले के दस इकाइयों के 117 कार्यकर्ताओं ने एक गांव–एक तिरंगा अभियान के अंतर्गत 116 गांव व 24 कस्बों/मुहल्लों में 168 ध्वजारोहण कार्यक्रम,संगोष्ठी व तिरंगा यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न किया। पलटन बाजार में अभाविप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिषद के पूर्व कार्यकर्ता व दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री श्री अवधेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की वर्ष 2021-22 मे देश के स्वतंत्रता के 75वे वर्षगाँठ को बृहद जन सहभाग के साथ मनाने हेतु विद्यार्थी परिषद देश भर मे “एक गाव-एक तिरंगा” अभियान चलाया है। जिससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों व महानगरीय वार्डों,सेवा बस्तियों में निवास करने वाले जनमानस भी इस पवित्र उत्सव में सहभागी बन सके। प्रत्येक देश वासी को अपनी स्वतंत्रता के गौरव की अनुभूति स्वभाविक है। इस लिए अभाविप ने आम जनमानस को स्वतंत्रता दिवस के इस महोत्सव से जोड़ने की पहल की है।  चिलबिला फ्लाईओवर के नीचे स्थित सेवा बस्ती में भी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बस्ती के वयोवृद्ध श्री हीरालाल को मुख्य अतिथि बनाकर उनके हाथों ध्वजारोहण कराया। मुख्य वक्ता आरएसएस विभाग मार्ग प्रमुख शशिभाल त्रिपाठी ने कहा कि अभाविप प्रतापगढ़ के कार्यकर्ता स्वतंत्रता की 75वी वर्षगाँठ को उत्सव रुप में सभी सेवा बस्तियों में रहने वाले लोगो के बीच मनारही है जिससे सामाजिक समरसता का भाव उतपन्न होना स्वाभाविक है। अभाविप द्वारा भंगवा गांव में आयोजित संगोष्ठी में जिला संयोजक सुधांशु रंजन मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का मानना है कि राष्ट्र जब अपने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहा हो तब इस देश के छात्रों और युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता इस राष्ट्र भक्ति के यज्ञ का हिस्सा बनकर उनकी भूमिका तय करेगा। किसी की भी धमकी या चुनौती हमारे राष्ट्र प्रेम से बढ़कर नहीं हो सकती ये विश्वास लेकर हम एक गांव एक तिरंगा फहरा रहें हैं। “गांव-गांव जाएंगे, तिरंगा हम फहराएंगे” इसी नारे को गुंजायमान कर विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता देश के भिन्न-भिन्न गांवों में आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारे लिए गौरव की बात है कि हमे इस अभियान का अवसर मिला है।  नगर मंत्री रमेश पटेल ने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि एक गांव एक तिरंगा कोई हमारी शक्ति का प्रर्दशन नहीं है, विद्यार्थी परिषद का एक-एक कार्यकर्ता अपने मन में राष्ट्र के प्रति प्रेम-भाव और गौरव करते हुए गांवों और कस्बों में तिरंगा फहरा रहे हैं। हम सब गांव-गांव जाकर देश में हो रहे भेदभावों को तिरंगे के तले दूर करेंगे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ I अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतापगढ़ जिले के दस इकाइयों के 117 कार्यकर्ताओं ने एक गांव–एक तिरंगा अभियान के अंतर्गत 116 गांव व 24 कस्बों/मुहल्लों में 168 ध्वजारोहण कार्यक्रम,संगोष्ठी व तिरंगा यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न किया। पलटन बाजार में अभाविप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिषद के पूर्व कार्यकर्ता व दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री श्री अवधेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की वर्ष 2021-22 मे देश के स्वतंत्रता के 75वे वर्षगाँठ को बृहद जन सहभाग के साथ मनाने हेतु विद्यार्थी परिषद देश भर मे “एक गाव-एक तिरंगा” अभियान चलाया है। जिससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों व महानगरीय वार्डों,सेवा बस्तियों में निवास करने वाले जनमानस भी इस पवित्र उत्सव में सहभागी बन सके। प्रत्येक देश वासी को अपनी स्वतंत्रता के गौरव की अनुभूति स्वभाविक है। इस लिए अभाविप ने आम जनमानस को स्वतंत्रता दिवस के इस महोत्सव से जोड़ने की पहल की है।  चिलबिला फ्लाईओवर के नीचे स्थित सेवा बस्ती में भी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बस्ती के वयोवृद्ध श्री हीरालाल को मुख्य अतिथि बनाकर उनके हाथों ध्वजारोहण कराया। मुख्य वक्ता आरएसएस विभाग मार्ग प्रमुख शशिभाल त्रिपाठी ने कहा कि अभाविप प्रतापगढ़ के कार्यकर्ता स्वतंत्रता की 75वी वर्षगाँठ को उत्सव रुप में सभी सेवा बस्तियों में रहने वाले लोगो के बीच मनारही है जिससे सामाजिक समरसता का भाव उतपन्न होना स्वाभाविक है। अभाविप द्वारा भंगवा गांव में आयोजित संगोष्ठी में जिला संयोजक सुधांशु रंजन मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का मानना है कि राष्ट्र जब अपने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहा हो तब इस देश के छात्रों और युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता इस राष्ट्र भक्ति के यज्ञ का हिस्सा बनकर उनकी भूमिका तय करेगा। किसी की भी धमकी या चुनौती हमारे राष्ट्र प्रेम से बढ़कर नहीं हो सकती ये विश्वास लेकर हम एक गांव एक तिरंगा फहरा रहें हैं। “गांव-गांव जाएंगे, तिरंगा हम फहराएंगे” इसी नारे को गुंजायमान कर विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता देश के भिन्न-भिन्न गांवों में आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारे लिए गौरव की बात है कि हमे इस अभियान का अवसर मिला है।  नगर मंत्री रमेश पटेल ने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि एक गांव एक तिरंगा कोई हमारी शक्ति का प्रर्दशन नहीं है, विद्यार्थी परिषद का एक-एक कार्यकर्ता अपने मन में राष्ट्र के प्रति प्रेम-भाव और गौरव करते हुए गांवों और कस्बों में तिरंगा फहरा रहे हैं। हम सब गांव-गांव जाकर देश में हो रहे भेदभावों को तिरंगे के तले दूर करेंगे।

Leave a Comment