भोर से देर रात तक गूंजता रहा बोल बम का जयकारा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयो पर आस्था का सैलाब दिखाई पड़ा। भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक करने के लिए भक्त बेताब दिखाई पड़े। भोर से देर रात तक शिव मंदिर एवं शिवालयो पर बोल बम तथा हर हर महादेव के जयकारो की गूंज दूर तक सुनाई देती रही।
बताते चले कि सावन माह का हर दिन वैसे भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। वही सोमवार को जलाभिषेक करने का बहुत महत्व है। ऐसे में सावन के चैथे या अंतिम सोमवार को भगवान शिव के छोटे छोटे मंदिरो से लेकर शिव धामो तक श्रद्धालुओ की भारी भीड़ दिखाई पड़ी। इसमें कावरियो के साथ ही स्थानीय महिला, पुरूष व बच्चे शामिल रहे। हर श्रद्धालु भगवान शिव का दर्शन करने व जलाभिषेक करने के लिए बेताब दिखा। शहर स्थित बेल्हा देवी का नजारा भी सोमवार को बदला रहा। धाम के पुजारी के मुताबिक धाम पर स्थित भगवान शिव का दर्शन करने वालो की भीड़ भोर में पांच बजे से ही जुटने लगी थी। आज अंतिम सोमवार होने के कारण हर व्यक्ति जलाभिषेक करना चाहता था। कमोवेश यही हाल ग्रामीण इलाको में स्थित छोटे बड़े शिव मंदिरो पर भी रहा। इसके अलावा जिले के प्रमुख शिवालयो बाबा घुइसरनाथ धाम, बाबा बेलखरनाथ धाम, बाबा भयहरणनाथ धाम, बाबा हौदेश्वरनाथ धाम मंे भोर चार बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े हो गए थे। शिवालयो पर जलाभिषेक करने के लिए कावारियों का जत्था भी पहुंच गया थाा। सुबह पांच बजे जैसे ही मंदिर का मुख्य दरवाजा खोला गया बोल बम का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु जलाभिषेक करने लगे। जलाभिषेक का सिलसिला सुबह से देर शाम तक चलता रहा। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयो पर भीड़ उमड़ने का अंदाजा अधिकारियों को था। ऐसे में श्रद्धालुओ की सुविधा के मद्देनजर चैकस सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयो पर आयोजित मेले में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओ में खरीददारी भी की। महिलाओं के साथ बच्चो ने भी मेले का आनन्द उठाया। मेले में उमडी भीड़ के कारण दुकानदार भी उत्साहित दिखाई पड़े। इसी तरह ग्रामीणांचलो में स्थित छोटे छोेटे शिवमंदिरो में आज श्रद्धालुओ की भीड़ लगी रही। साथ ही हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।

टॉप न्यूज़

शेयर करें