V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

समस्याओं को लेकर मुखर हुए व्यापारी

उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड को भेजा ज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने समस्याओं के निराकरण को लेकर मुखर होने के साथ ही कमर कस लिया है। व्यापारियों ने प्रमुख समस्याओं के निराकरण को लेकर उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड राज्यमंत्री पुष्पदत्त जैन के पास छह सूत्रीय ज्ञापन भेजकर समाधान कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। ऐसे में उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड के पास छह सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि शासन द्वारा प्रस्तावित बाईपास का निर्माण कार्य अविलम्ब शुरू कराया जाए जिससे भारी वाहनो का प्रवेश शहर में न हो सके। साथ ही अप्रिय दुर्घटनाओ पर रोक लग सके। नगर व बाजारो की बदहाल गड्ढायुक्त सड़को का मरम्मत कराया जाए। सीवर व जर्जर नाला नाली को ठीक कराकर जल बहाव की व्यवस्था दुरूस्त कराया जाए। सुरक्षा हेतु इच्छुक व्यवसायियों को शस्त्र लाइसेन्स सरलता से निर्गत कराया जाए। इससे व्यवसायी सुरक्षित व्यवसाय कर सकेंगे। कोरोना लाकडाउन के समयावधि में बंद व्यवसाय के कारण व्यापारियो का बैंक ब्याज, विद्युत शुल्क तथा अन्य सभी प्रकार के चालान व सरकारी शुल्क माफ किया जाए। साथ ही कोरोना से मृतक व्यवसायी के परिजनों को सहायतार्थ दस लाख रूपए आर्थिक सहयोग दिया जाए। इससे उनके परिवार को जीविकोपार्जन सुचारू रूप से हो सकेगा। उन्होने बताया कि उपाध्यक्ष से व्यापार मंडल द्वारा बताई गई समस्याओ को शासन द्वारा समाधान कराकर कृत कार्यवाही से अवगत कराने का अनुरोध भी किया गया है। इस दौरान प्रान्तीय अध्यक्ष रामशंकर जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखन लाल बाबा, जिला महामंत्री संजय सोनी, कुलविन्दर सिंह, परितोष शुक्ला, सुरेश चन्द्र केसरवानी, विनय सिंह, धीरज उपाध्याय, मुरली केसरवानी, शकील आदि व्यापारी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड को भेजा ज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने समस्याओं के निराकरण को लेकर मुखर होने के साथ ही कमर कस लिया है। व्यापारियों ने प्रमुख समस्याओं के निराकरण को लेकर उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड राज्यमंत्री पुष्पदत्त जैन के पास छह सूत्रीय ज्ञापन भेजकर समाधान कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। ऐसे में उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड के पास छह सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि शासन द्वारा प्रस्तावित बाईपास का निर्माण कार्य अविलम्ब शुरू कराया जाए जिससे भारी वाहनो का प्रवेश शहर में न हो सके। साथ ही अप्रिय दुर्घटनाओ पर रोक लग सके। नगर व बाजारो की बदहाल गड्ढायुक्त सड़को का मरम्मत कराया जाए। सीवर व जर्जर नाला नाली को ठीक कराकर जल बहाव की व्यवस्था दुरूस्त कराया जाए। सुरक्षा हेतु इच्छुक व्यवसायियों को शस्त्र लाइसेन्स सरलता से निर्गत कराया जाए। इससे व्यवसायी सुरक्षित व्यवसाय कर सकेंगे। कोरोना लाकडाउन के समयावधि में बंद व्यवसाय के कारण व्यापारियो का बैंक ब्याज, विद्युत शुल्क तथा अन्य सभी प्रकार के चालान व सरकारी शुल्क माफ किया जाए। साथ ही कोरोना से मृतक व्यवसायी के परिजनों को सहायतार्थ दस लाख रूपए आर्थिक सहयोग दिया जाए। इससे उनके परिवार को जीविकोपार्जन सुचारू रूप से हो सकेगा। उन्होने बताया कि उपाध्यक्ष से व्यापार मंडल द्वारा बताई गई समस्याओ को शासन द्वारा समाधान कराकर कृत कार्यवाही से अवगत कराने का अनुरोध भी किया गया है। इस दौरान प्रान्तीय अध्यक्ष रामशंकर जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखन लाल बाबा, जिला महामंत्री संजय सोनी, कुलविन्दर सिंह, परितोष शुक्ला, सुरेश चन्द्र केसरवानी, विनय सिंह, धीरज उपाध्याय, मुरली केसरवानी, शकील आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Comment