पुलिस मुठभेड समेत आरोपियो पर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा, गये जेल
लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने बदमाशो से मुठभेड़ करते हुए साहसिक ढंग से साठ लाख कीमती अवैध गांजे को बरामद करने मे सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने अवैध गांजे के कारोबारी मे संलिप्त अर्न्तराज्यीय गैंग के दो आरोपियो को भी अवैध असलहे के साथ धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को इन्हें जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस की बडी सफलता पर जिले के एसपी समेत अफसरो ने पुलिस की पीठ थपथपाई। कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया तथा रानीगंज कैथौला चौकी इंचार्ज राजेश शुक्ला एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक रामानुज यादव व स्वॉट टीम के प्रधान आरक्षी तहसीलदार तिवारी ने संयुक्त कार्रवाई मे कोतवाली के नेशनल हाइवे के खरगपुर लीलापुर लोनी पुल पर शुक्रवार की शाम सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। मुखबिरी सूचना पर पुलिस वाहनो को कडी नजर जमाये थी तभी एक डीसीएम ट्रक को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगी। इस पर पुलिस ने पीछा किया तो डीसीएम सवार बदमाशो ने पुलिस टीम पर असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। तगडी घेराबंदी कर पुलिस ने डीसीएम व आरोपियो को कब्जे मे ले लिया। तलाशी लेने पर डीसीएम ट्रक मे गांजे की भारी मात्रा देख पुलिस आवाक रह गयी। कोतवाली मे पुलिस की पूछताछ मे पकडे गये आरोपी गुरूदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी अमरकोल, तलमण्डी जिला कपूरथला पंजाब तथा पंजाब के ही मंसूराबाद दउना का पुरवा कपूरथला के चंदन सिंह के पुत्र संतोष सिंह ने बताया कि वह गांजे की इस खेप को लेकर विशाखापटटनम से लुधियाना के लिए निकले थे। दोनों आरोपियो गुरूदीप तथा संतोष के पास से एक एक तमंचा व एक एक जिंदा तथा एक एक कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ। प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश मे किसी डिलीवर को गांजा सौंपना था। पकडे गये तीन क्विंटल एक किलो छः सौ ग्राम गांजे को पुलिस ने सीज कर दिया है। वहीं कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया की तहरीर पर दोनों आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस तथा पुलिस मुठभेड व आर्म्स एक्ट के तहत अलग अलग मुकदमें भी पुलिस ने दर्ज किये है। पुलिस ने दोनों आरोपियो को शनिवार की दोपहर जेल भेज दिया। इधर कोतवाली पुलिस की सप्ताह भर के भीतर दूसरी सफलता से महकमें के अफसर भी गदगद दिखे। एसपी सतपाल अंतिल तथा एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र एवं सीओ जगमोहन ने कोतवाल समेत पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। गौरतलब है कि हाल ही मे पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे आठ शातिर बदमाशो को असलहे तथा लूट की नकदी समेत दबोचने मे सफलता ली थी।



टॉप न्यूज़








शेयर करें

























































