रोटरी क्लब प्रयागराज का अधिष्ठापन समारोह आयोजित
प्रयागराज। रोटरी क्लब प्रयागराज का अधिष्ठापन समारोह आज संपन्न हुआ। जिसमें संजीव गोयल को अध्यक्ष पद व दिलीप कुमार गुप्ता को सचिव पद पर वर्ष 2021-22 के लिए क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर मनीषी बंसल ने अधिष्ठातापित किया व पूर्व सचिव ने गत वर्ष के कार्यों का विवरण दिया । अनुभूति गोयल ने कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला। अतिथियों का स्वागत पूर्वाध्यक्ष अमिताभ सोनी ने किया। सभा का संचालन वर्ष 2018-19 की मंडल अध्यक्षा रोटेरियन स्तुति अग्रवाल ने बहुत ही सहज ढंग से किया। इस समारोह के मुख्य अतिथि कविंद्र प्रताप सिंह आई.पी.एस., महा निरीक्षक पुलिस, प्रयागराज रेंज, का परिचय रचना गुप्ता ने उपस्थित लोगों से कराया। समारोह का प्रारम्भ गणेश वंदना से हुआ जिसे संगीता सोनी, निशा नागपाल, नीतू गोयल, अर्चना गोयल इत्यादि ने प्रस्तुत किया। आईजी कविंद्र प्रताप सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि निस्वार्थ मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस कार्य में अंतरराष्ट्रीय रोटरी संस्था बहुत कर्मठता से काम कर रही है। अध्यक्ष संजीव गोयल ने उपस्थित जनों को क्लब द्वारा अब तक किए गए सेवा कार्यों, जिसमें नैनी प्रयागराज में स्थित वरिष्ठजन आश्रम आधारशिला में किए गए सेवा कार्यों का वर्णन भी किया और आने वाले समय के कार्यों की रुपरेखा भी उपस्थित अतिथियों के सम्मुख रखी। वर्ष 2022-23 के मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में रोटरी संस्था के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। योगराज नागपाल के निर्देशन में रोटरी क्लब प्रयागराज से जुड़ने वाले दस सदस्यों को विधि पूर्वक शामिल किया गया। जुड़ने वाले सदस्य राजेश भार्गव, दीपक मेहरोत्रा, राजीव गुप्ता, ममता गुप्ता, शिव प्रकाश अस्थाना, राजिंद्र सिंह, दिवाकर झा, संजोव अग्रवाल आदि ने समाज सेवा को प्रतिबद्ध होने का संकल्प लिया। सहायक माडलाध्यक्ष पूनम रे ने नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। रोटरी प्रयागराज की साप्ताहिक पत्रिका का विमोचन सम्पादक प्रो. योगेश्वर तिवारी ने मुख्य अतिथि के कर कमलों से कराया। श्री ओ. पी. श्रीवास्तव, ए. डी. एम. (सेवानिवृत) और तपन अग्रवाल ने अपने द्वारा बनाये स्मृति चिह्न मुख्य अतिथि को भेंट किये। अन्य गणमान्य अतिथितयों को अमिताभ सोनी, अनुभूति गोयल, सुधीर गंभीर, संगीता सोनी आदि ने स्मृति चिह्न दे आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में प्रदीप मुकर्जी,. देवप्रिया मुकर्जी, सतपाल एवं पूनम गुलाटी, डा प्रमोद कुमार, डॉ आर. एन. मिश्रा , विनीता बहुगुणा, डा अवनींद्र अग्रवाल, रवि केसरवानी, अजय एवं डॉ शीला मंध्यान, डा कविता अग्रवाल, डा विक्रम अग्रवाल, डा अर्चना सिन्हा, डा विपिन अग्रवाल, कैप्टन रवि राज सिंह, डा अनादिता तिवारी, डा पन्ना मिश्रा, डा वी. के. मिश्रा,अर्चना गोयल, मधु आजाद, नीतू गोयल इत्यादि उपस्थित थे। सचिव दिलीप गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों का विवरण दिया और अंत में पूर्व अध्यक्ष प्रकाश आजाद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।



टॉप न्यूज़








शेयर करें
























































