V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चुनाव में नामांकन प्रक्रिया में धांधली का आरोप

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बीएल पटेल एवं जिला मंत्री अनिल कुमार गौतम ने चुनाव के लिए हुई नामांकन की प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी शिकायत अपर निदेशक पंचायती राज विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष से करके कार्रवाई की मांग की है। शिकायत कर्ताओ का आरोप है कि 12 अगस्त को नामांकन की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होना था। चुनाव अधिकारियो के विलम्ब से आने के कारण नामांकन की प्रक्रिया देर से शुरू हुई। ऐसे में समय की कमी बताकर कुछ लोगो का नामंाकन पत्र लेने से इंकार कर दिया गया। इससे कोषाध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन हो सका। साथ ही नामांकन के दौरान अभद्रता भी की गई। ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया उच्च अधिकारियो की देखरेख में करायी जाए। नामांकन में धांधली के कारण सफाई कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बीएल पटेल एवं जिला मंत्री अनिल कुमार गौतम ने चुनाव के लिए हुई नामांकन की प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी शिकायत अपर निदेशक पंचायती राज विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष से करके कार्रवाई की मांग की है। शिकायत कर्ताओ का आरोप है कि 12 अगस्त को नामांकन की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होना था। चुनाव अधिकारियो के विलम्ब से आने के कारण नामांकन की प्रक्रिया देर से शुरू हुई। ऐसे में समय की कमी बताकर कुछ लोगो का नामंाकन पत्र लेने से इंकार कर दिया गया। इससे कोषाध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन हो सका। साथ ही नामांकन के दौरान अभद्रता भी की गई। ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया उच्च अधिकारियो की देखरेख में करायी जाए। नामांकन में धांधली के कारण सफाई कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Comment