मानधाता (नि.सं.)। स्थानीय थाना की पुलिस ने जानलेवा हमले के वांछित आरोपी को तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका चालान करके जेल भेज दिया। बताया गया कि मानधाता इलाके के गांव धर्मपुर निवासी इमरान पुत्र सफीक जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थाने के एसआई शहंशाह ने गश्त के दौरान छितपालगढ़ रेलवे क्रासिंग के पास वांछित इमरान को जाते देखा। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया। उधर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी तलाशी के दौरान पुलिस ने एक अदद तमंचा एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद किया।

टॉप न्यूज़

शेयर करें