प्रतापगढ़ प्रेस क्लब का चुनाव सम्पन्न
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। प्रतापगढ़ प्रेस क्लब का चुनाव गुरूवार को जिला पंचायत भवन में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। इसमें अजीत प्रताप सिंह अध्यक्ष एवं अनूप उपाध्याय महामंत्री पद पर चुने गए। प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के चुनाव के दौरान 295 में से 235 सदस्यो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद पर अजीत प्रताप सिंह ने 215 मत पाकर जीत हासिल किया। इनके विपक्षी जौवाद अली को 13 मत मिला तथा 7 मत अवैध रहे। इसी तरह महामंत्री पद पर अनूप उपाध्याय 167 मत से बढ़त लेकर जीत हासिल किया। अनूप उपाध्याय को 196 मत तथा इनके प्रतिद्वन्दी संदीप कुमार मिश्रा को 29 मत मिला। जबकि 10 मत अवैध रहा। इसी तरह दीपेन्द्र कुमार सिंह 123 मत पाकर संगठन मंत्री चुने गए। इनके प्रतिद्वन्दी मो. आमिर राईन को 100 मत मिला। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद सिंह 161 मत पाकर चुने गए। इनके प्रतिद्वन्दी उमेश श्रीवास्तव को 55 मत मिला। इसी प्रकार अतुल कुमार यादव 154 मत पाकर प्रकाशन मंत्री/मीडिया प्रभारी चुने गए। इनके विरोधियो मो अदनान शराफत को 33 एवं विकास गुप्ता को 40 मत मिला। इसी तरह 126 मत पाकर ज्ञानेन्द्र प्रसाद मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। इनके विपक्षी धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू को 97 मत मिला। इसी तरह अम्बुज मिश्रा ने 90 मत पाकर उपाध्यक्ष का पद जीता। इनके विरोधियों अभिषेक मिश्र को 53 एवं चन्द्रज मिश्र को 81 मत मिला।

टॉप न्यूज़

शेयर करें