जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पर्वतपुर में विवाद के चलते दबंग पड़ोसी ने पिता पुत्री को पीटकर जख्मी कर दिया। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पर्वतपुर निवासी रामलखन हरिजन पुत्र छोटेलाल हरिजन का आरोप है कि वह कालोनी का आवास बनवा रहा है। वह कल गुरूवार को लिण्टर डलवा रहा था। उसी समय पड़ोसी विनोद हरिजन ने आकर कहा कि मेरे मकान से तुम्हारा लिण्टर छूना नहीं चाहिए। प्रार्थी ने कहा कि लिण्टर नहीं छुएगा मिस़्त्री से कह दिया है। इसके बावजूद पड़ोसी गाली गलौज करता रहा। माली का विरोध करने पर पड़ोसी तथा उसके परिजनो ने आकर पीटना शुरू कर दिया। उसकी बेटी शारदा 25 बचाने पहुंची तो उसे भी पीटने लगे। हल्ला गुहार मचाने पर ग्रामीण दौड़े तब जान बच सकी। बेटी को गंभीर हालत में सीएचसी बाघराय में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

टॉप न्यूज़

शेयर करें