V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फरियादी को संतुष्टि ही समस्या का समाधान-डीएम

सम्पूर्ण समाधान दिवस मे लापरवाही पर विभागीय अफसरों को डीएम की फटकार, पांच का निस्तारण पुलिस से जुडी शिकायतों की लापरवाही पर एसपी का भी चढ़ा पारा, शिकायतों का अंबार
लालगंज प्रतापगढ़। जिलास्तरीय संपूर्ण तहसील समाधान दिवस मे कुल तीन सौ इक्सठ शिकायतो मे पांच का अफसरो ने निस्तारण किया। वहीं समाधान दिवस मे राजस्व की एक सौ इक्हत्तर व पुलिस की अस्सी तथा विकास की इक्तीस, समाज कल्याण दो, बेसिक शिक्षा एक व अन्य छिहत्तर रही। समाधान दिवस मे फरियादियो की सुनवाई करते हुए जिले के डीएम डा. नितिन बंसल ने अफसरो से कहा कि समस्याओं के समाधान का मकसद पीड़ित को संतुष्टि का एहसास हो सके। डीएम ने मातहत अफसरो को लोगों की शिकायतो के निस्तारण के प्रति संवेदनशील होने की भी कडी नसीहत दी। जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल संपूर्ण समाधान दिवस मे सभागार के बाहर कोविड डेस्क न देखकर सीएमओ से कडी नाराजगी जताई। कोविड हेल्पडेस्क मे लापरवाही पर एसडीएम को लेकर भी डीएम की भृकुटी तनी दिखी। वहीं डीएम ने बिजली विभाग के द्वारा एक फरियादी का कनेक्शन कटने के बावजूद भी बिल देख अधिशाषी अभियंता लालगंज को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने शिकायत की जांच कराकर दोषियो के खिलाफ कडी कार्रवाई की भी बात कही। जिलाधिकारी ने दीवानी न्यायालय मे वॉटर एटीएम खराब होने की शिकायत पर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को भी तलब कर इसे फौरन ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। वहीं तहसील के अधिवक्ता घनश्याम मिश्र ने डीएम को दिये गये प्रार्थना पत्र मे हंडौर पूरे शुक्लन लोनी नदी पर पुल व दो किमी. दूल्हेपुर वाया शमशेरगंज मार्ग जोडवाये जाने का प्रार्थना पत्र दिया। इस पर डीएम ने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण को मौके का निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। डीएम ने समाधान दिवस के बाद पिछली लंबित शिकायतो के निस्तारण की भी समीक्षा की। निस्तारण के कुछ मामलो मे डीएम ने सीडीओ को रैण्डम चेकिंग कराए जाने के भी निर्देश दिये। पुलिस से जुडी शिकायतो की सुनवाई करते हुए एसपी सतपाल अंतिल ने थानाध्यक्षों की भी कई मामलो मे लगाम कसी। एसपी ने महिला उत्पीड़न से जुडे एक मामले मे लालगंज कोतवाल को जमकर फटकार लगाई। एसपी ने कोतवाल से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। उदयपुर एसओ भी एसपी की नाराजगी के शिकार हुये। सीडीओ प्रभास कुमार ने विकास विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रो पर खण्ड विकास अधिकारियो को सप्ताह भर के भीतर मौके पर समुचित निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिये। समाधान दिवस मे डीएम तथा एसपी का कई बार पारा चढ़ने को लेकर मातहतो की घिघ्घी भी बंध आयी दिखी। समाधान दिवस का संचालन एसडीएम राहुल यादव ने किया। इस मौके पर सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता विद्युत एके सेठ, ईओ सुभाषचंद्र सिंह, नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा, बीडीओ सांगीपुर समा सिंह, आदि रहे। 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment