प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। टोक्यो ओलम्पिक रिले यात्रा का आज जनपद आगमन पर लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष, गौरव, शक्ति ने नगर की सीमा स्थित श्रीराम बालिका इण्टर कालेज में किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर लायन पीयूषकांत शर्मा ने ध्वज वाहको को क्लब व सदस्यो से परिचित कराया। रिले रैली का नेतृत्व कर रहे रविकांत मिश्र ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलो में रैली के स्वागत के प्रति उत्साह है। रैली में शामिल रविकांत मिश्र, रतन कुमार गुप्ता, शरद गुप्ता, लखन सिंह, दीपक गुप्ता का अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मण्डल 321 की वैश्विक सेवा समूह की सह पीठासीन मैथिली सिंह ने कहा प्रतापगढ़ के सभी क्लब के समन्वय से आयोजित स्वागत समारोह अद्भुत है। हम लोगो की यह प्रार्थना है कि भारत के सभी खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल लेकर आये। जिले में रैली के संयोजक मो. शमीम ने कहा जनपद में रैली को लेकर अपार उत्साह है जगह जगह लोग स्वागत हेतु इंतजार कर रहे है। रैली के स्वागत में लायंस क्लब प्रतापगढ़ गौरव से बृजभानु सिंह, आनन्द केसरवानी, शिशिर खरे, रीजन चेयर पर्सन पुष्पांजलि शुक्ला, अध्यक्ष कंचन सिंह, सचिव स्मृति सिंह लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति की प्रशासक लक्ष्मी मिश्रा, लायंस क्लब हर्ष के जोन चेयरपर्सन डा. क्षितिज श्रीवास्तव, को-आर्डिनेटर संतोष भगवन, सचिव अश्वनी सिंह, कोषाध्यक्ष अमितेन्द्र श्रीवास्तव तथा लायंस क्लब प्रतापगढ़ अवध के प्रशासक संतोष पाण्डेय, अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल, उपाध्यक्ष सूबेदार उपाध्याय, कृष्ण कुमार पाण्डेय, विनय शर्मा आदि ने सहभागिता किया।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































