कायस्थ समाज के बच्चो के प्रतिभा सम्मान समारोह में विधायक सदर और पूर्व विधायक ने किया शिरकत
प्रतापगढ़। नगर के हनुमान प्रसाद बालिका विद्यालय के भगवान चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में जिला कायस्थ सभा द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कायस्थ समाज के हाई स्कूल , इंटर मीडिएट, स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रथम श्रेणी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवम छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर राजेंद्र मौर्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने शिरकत किया। विधायक सदर ने प्रतिभावान बच्चो को सम्मानित करते हुए बच्चों समाज का नाम रोशन करने के लिए खूब मन लगाकर पढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा की कायस्थ समाज द्वारा संचालित हनुमान प्रसाद बालिका विद्यालय और भगवान चित्रगुप्त मंदिर के लिए कायस्थ समाज जो भी कहेगा उसे वह पूरा करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप पूर्व विधायक एवम पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने कहा की कायस्थ समाज का समाज में बड़ा योगदान रहा है। कायस्थ समाज ने समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा की उनके लिए गौरव की बात है की भगवान चित्रगुप्त महराज की पूजा अर्चना में मुझे कायस्थ समाज सम्मिलित होने का अवसर देता है। भगवान चित्रगुप्त महराज की कृपा सदैव बनी रहने की बात कही । इस अवसर हाई स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में अनुज कुमार श्रीवास्तव, तनवी श्रीवास्तव इंटर मीडिएट में आकृति श्रीवास्तव, किरणांशी श्रीवास्तव, नंदनी श्रीवास्तव, अर्पिता श्रीवास्तव, स्नातक श्रद्धा श्रीवास्तव, बी फार्मा में डॉक्टर क्षितिज श्रीवास्तव, आईटीआई में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले आर एन श्रीवास्तव, श्रद्धा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इस विद्यालय की पूर्व छात्रा एसबीआई में वाराणसी में प्रबंधक पद पर कार्य करने वाली श्वेता खरे को हिंदी निबंध लेखन में लखनऊ मंडल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज में अहम भूमिका निभाने के लिए संजय खरे, डॉक्टर शंकर सहाय, अमितेंद्र श्रीवास्तव, विश्वदीपक श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विनोद श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, डॉक्टर अतुल श्रीवास्तव, डॉक्टर विनय श्रीवास्तव, अंजली श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, उषा खरे, शिव शंकर खरे, मनोज श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, विशाखा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, जनार्दन श्रीवास्तव, कंचन लता ,अशोक कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, जय प्रकाश श्रीवास्तव, निशाकांत श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव,शकुंतला खरे आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































