V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 9 September 2021

माहे मोहर्रम के एक माह पूरे इस्लामिक माह सफर की हुई शुरुआत

प्रयागराज। दो माह और आठ दिनो तक जारी रहने वाले ग़मे हुसैन और करबला के शहीदों का ग़म मनाने का सिलसिला जारी है। माहे मोहर्रम के एक माह पूरे हो गए। इसलामिक माह सफर उल मुरज्जब का चाँद बुधवार को दिखाई देने की तसदीक़ होने के साथ माहे सफर मे एक बार फिर से अशरा … Read more

मोर पंख पर विराजित बैरहना के राजा, देंगे भक्तों को शुभ आशीष

प्रयागराज। सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति पुराना बैरहना के संयोजक आशीष पांडेय के अनुसार शुक्रवार 10 सितंबर को इस बार 4 फुट की प्रतिमा आचार्य चोटी पंडित के मुखारविंद से निकले वैदिक मंत्रोच्चार से प्रतिस्थापित की जाएगी। 10 सितंबर से 14 सितंबर तक चलने वाले पांच दिवसीय गणेश महोत्सव, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए … Read more

हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद बन्द हुआ अधिवक्ता की जमीन पर तालाब खुदायी का काम

हनुमानगंज.श। अभिलेखों में फेर बदल कर अधिवक्ता की भूमिधरी बाग की जमीन को तालाब बता कर खुदायी करने वाली ग्राम पंचायत के काम पर हाईकोर्ट बार अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद पर विराम लग गया। तहसील प्रशासन के आदेशों को धता बता कर खण्ड विकास अधिकारी बहादुरपुर शासकीय धन का दुरूपयोग करने में कोई कोताही … Read more

19 सितंबर को मनाई जाएगी अकबर की 100वीं पुण्यतिथि

सात लोगों को मिलेगा ‘शान-ए-इलाहाबाद सम्मान’ प्रयागराज। साहित्यिक संस्था गुफ़्तगू की तरफ से 19 सितंबर को हिन्दुस्तानी एकेडेमी में अकबर इलाहाबादी की 100वीं पुण्य तिथि मनाई जाएगी। दो सत्रों के आयोजन में अकबर इलाहाबादी को समर्पित 656 पेज की पुस्तक ‘सदी के मशहूर ग़ज़लकार’ का विमोचन किया जाएगा, इस पुस्तक में देशभर के 130 ग़ज़लकार … Read more

पिकअप ने मारी मोटरसाइकिल में टक्कर बाइक सवार की मौत

कौशाम्बी। कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के छगलिया के पास प्रतापगढ़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार को सामने से आ रहे पिकप ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी पिकप अनियंत्रित होकर गढ़े में पलट गई!वहीं पिकप ड्राइवर वाहन छोड़ मौके से फरार हो … Read more

दहेज हत्या के आरोपी को कारावास व जुर्माना की सजा

प्रतापगढ़। अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश मोनिका ठाकुर ने दहेज हत्या व दहेज उत्पीड़न के आरोप में दोषी पाते हुए अमित पटवा , राज पटवा पुत्रगण सुदर्शन निवासी- मफिया थाना अंतू को दस -दस वर्ष के कारावास व चार – चार हजार रुपए प्रत्येक को अर्थदंड से दंडित किया। वादी मुकदमा रोशन लाल पटवा … Read more

करारी और म्योहर में विधान सभा प्रभारी ने पदाधिकारियों की ली बैठक

कौशाम्बी। ब्रहस्पतिवार को भाजपा के मंझनपुर मंडल की  कामकाजी बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें विधान सभा प्रभारी लल्लू लाल कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को बूथ समितियों के सत्यापन कराने पर जोर दिया। विधान प्रभारी लल्लू लाल कुशवाहा ने हाल ही में घोषित मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित किया। साथ ही संगठनात्मक अभियान व आयाम की … Read more

चोरो ने प्राथमिक विद्यालय को बनाया निशाना

करारी कौशाम्बी। कोरोना काल से टूटी कमर ने बेरोज़गारों को चोरी को रास्ता दिखा रहा है। बीते 3 दिन पहले करारी थाना क्षेत्र के तय्यबपुर गुवारा में राशन के लिए चोरों ने ताला तोड़कर ,राशन सामग्री व  सामान उठा ले गए । बीती रात को भी चोरो ने सालेपुर प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाते हुए … Read more

45 स्थानो पर 15582 को लगी वैक्सीन

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि गुरूवार को जनपद में कुल 3524 सैम्पल टेस्ट किये गये जिसमें 0 पोजिटिव पाये गये और 0 मरीज ठीक हुए। जनपद में आज 1 एक्टिव मामले है जो होम आइसोलेशन में है। आज जनपद में 02 अभिभावक विशेष, 04 महिला विशेष 2 राज्य कर्मचारी … Read more

बकरी द्वारा खेत चरने का उलाहना देने पर युवक को पीटा

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव बड़ी बोझ में बकरी द्वारा खेत चरने का उलाहना देने पर पड़ोसियों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। बड़ी बोझ गांव निवासी नबूढ़ी पुत्र राम अधार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी की बकरी उसका खेत … Read more

जमीनी विवाद में महिला को पीटकर किया अचेत

विरोध करने पर परिजनो को भी पीटा सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव शिवबोझ पूरे वंशी में जमीनी विवाद के चलते एक महिला को लात व घूंसो से पीटकर अचेत कर दिया। परिजन बचाने पहुंचे तो उन्हे भी पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज कराया जा रहा है। घटना की तहरीर स्थानीय पुलिस … Read more

छात्र संगठन को हर स्तर पर मजबूत करेगी कांग्रेस: डा. त्रिपाठी

समस्याओ के खिलाफ कालेज से सड़क तक होगा संघर्ष प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। एन.एस.यू.आई. जिला कमेटी की बैठक कांग्रेस सेवा दल कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता एनएसयूआई जिलाध्यक्ष उत्सव भूषण ने किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्री भूषण ने सभी छात्रो को यह विश्वास दिलाया कि छात्र को कही भी कभी भी किसी भी तरह से … Read more

ससुराल में बसे युवक की सम्पत्ति हड़पने को बेरहमी से पीटा

तमंचा लहराने पर भागकर बचायी जान मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भगवानपुर स्थित ससुराल में बसे युवक की सम्पत्ति हड़पने की लालच में पट्टीदारो ने एक युवक को बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया। उसे मारने के लिए तमंचा लहराया तो उसने भागकर अपनी जान बचायी। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय … Read more

रंजिश में अधेड़ को जमकर पीटा, दी जानलेवा धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चमरूपुर पठान में रंजिश के चलते कुछ लोगो ने एक अधेड़ को जमकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। चमरूपुर पठान गांव निवासी निजामुद्दीन पुत्र उहाजुद्दीन … Read more