प्रयागराज। दो माह और आठ दिनो तक जारी रहने वाले ग़मे हुसैन और करबला के शहीदों का ग़म मनाने का सिलसिला जारी है। माहे मोहर्रम के एक माह पूरे हो गए। इसलामिक माह सफर उल मुरज्जब का चाँद बुधवार को दिखाई देने की तसदीक़ होने के साथ माहे सफर मे एक बार फिर से अशरा ए मजालिस का दौर तेज़ हो गया। दरियाबाद इमामबाड़ा स्व अली अहमद ज़ैदी मे सालाना मजलिस हुई। मौलाना जवादुल हैदर रिज़वी ने मजलिस को खेताब करते हुए हज़रत इमाम हुसैन व अन्य शहीदों की राहे हक़ मे दी गई अज़ीमुश्शान क़ुरबानी का ज़िक्र किया। करबला के शहीदो पर यज़ीदी सेना द्वारा ढाए गए ज़ुल्म की दास्ताँ बयान की। ईशान कोरालवी ने ग़मगीन मर्सिइया पढ़ा। वहीं शायर रौनक़ सफीपुरी के आवास पर सालाना मजलिस का आयोजन किया गया। नजीब इलाहाबादी के संचालन मे हुई मजलिस मे डॉ फाज़िल हाशमी ने मर्सिया पढ़ा। अन्जुमन नक़विया रजिस्टर्ड के नौहाख्वान शबी हसन, अब्बास, शानू नक़वी, मंज़र नक़वी आदि ने पुरदर्द नौहा पढ़ा।वहीं करैली इबादतखाने मे हुई मजलिस को मौलाना सै०रज़ी हैदर ने खिताब किया। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार के नौहाख्वान शादाब ज़मन, शबीह अब्बास, अखलाक़ रज़ा, ऐजाज़ नक़वी, ज़हीर अब्बास, कामरान रिज़वी, अज़ीम, अकबर, सोनू, हैदर रिज़वी, अब्बास रिज़वी आदि ने शायर तालिब इलाहाबादी व शायर ज़मीर भोपतपूरी का लिखा नौहा पढ़ा। करैली मसूद साहब के अज़ाखाने पर नौचन्दी जुमेरात का जुलूस न निकालते हुए इमामबाड़े के अन्दर ही मजलिस आयोजित की गई। शबीहे ताबूत ज़ुलजनाह व अलम की ज़ियारत कराई गई। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया ने नौहा और मातम का नज़राना पेश किया। सभी मजलिसों मे बड़ी संख्या मे लोगों ने शिरकत करते हुए ग़मे हुसैन मे गिरया ओ ज़ारी करते हुए मातम किया। हसन नक़वी, क़िबला नक़वी, शीराज़ रिज़वी, सै० इफ्तेखार हुसैन, मशहद अली खाँ ,सज्जाद मोमिन आदि शामिल रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

माहे मोहर्रम के एक माह पूरे इस्लामिक माह सफर की हुई शुरुआत
प्रयागराज। दो माह और आठ दिनो तक जारी रहने वाले ग़मे हुसैन और करबला के शहीदों का ग़म मनाने का सिलसिला जारी है। माहे मोहर्रम के एक माह पूरे हो गए। इसलामिक माह सफर उल मुरज्जब का चाँद बुधवार को दिखाई देने की तसदीक़ होने के साथ माहे सफर मे एक बार फिर से अशरा ए मजालिस का दौर तेज़ हो गया। दरियाबाद इमामबाड़ा स्व अली अहमद ज़ैदी मे सालाना मजलिस हुई। मौलाना जवादुल हैदर रिज़वी ने मजलिस को खेताब करते हुए हज़रत इमाम हुसैन व अन्य शहीदों की राहे हक़ मे दी गई अज़ीमुश्शान क़ुरबानी का ज़िक्र किया। करबला के शहीदो पर यज़ीदी सेना द्वारा ढाए गए ज़ुल्म की दास्ताँ बयान की। ईशान कोरालवी ने ग़मगीन मर्सिइया पढ़ा। वहीं शायर रौनक़ सफीपुरी के आवास पर सालाना मजलिस का आयोजन किया गया। नजीब इलाहाबादी के संचालन मे हुई मजलिस मे डॉ फाज़िल हाशमी ने मर्सिया पढ़ा। अन्जुमन नक़विया रजिस्टर्ड के नौहाख्वान शबी हसन, अब्बास, शानू नक़वी, मंज़र नक़वी आदि ने पुरदर्द नौहा पढ़ा।वहीं करैली इबादतखाने मे हुई मजलिस को मौलाना सै०रज़ी हैदर ने खिताब किया। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार के नौहाख्वान शादाब ज़मन, शबीह अब्बास, अखलाक़ रज़ा, ऐजाज़ नक़वी, ज़हीर अब्बास, कामरान रिज़वी, अज़ीम, अकबर, सोनू, हैदर रिज़वी, अब्बास रिज़वी आदि ने शायर तालिब इलाहाबादी व शायर ज़मीर भोपतपूरी का लिखा नौहा पढ़ा। करैली मसूद साहब के अज़ाखाने पर नौचन्दी जुमेरात का जुलूस न निकालते हुए इमामबाड़े के अन्दर ही मजलिस आयोजित की गई। शबीहे ताबूत ज़ुलजनाह व अलम की ज़ियारत कराई गई। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया ने नौहा और मातम का नज़राना पेश किया। सभी मजलिसों मे बड़ी संख्या मे लोगों ने शिरकत करते हुए ग़मे हुसैन मे गिरया ओ ज़ारी करते हुए मातम किया। हसन नक़वी, क़िबला नक़वी, शीराज़ रिज़वी, सै० इफ्तेखार हुसैन, मशहद अली खाँ ,सज्जाद मोमिन आदि शामिल रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें