V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बकरी द्वारा खेत चरने का उलाहना देने पर युवक को पीटा

सगरासुंदरपुर (नि.सं.) लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव बड़ी बोझ में बकरी द्वारा खेत चरने का उलाहना देने पर पड़ोसियों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। बड़ी बोझ गांव निवासी नबूढ़ी पुत्र राम अधार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी की बकरी उसका खेत चर रही थी। बकरी को हटाने के बाद उसके मालिक को उलाहना देने घर गया। वहां बकरी मालिक ने लाठी डण्डे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.) लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव बड़ी बोझ में बकरी द्वारा खेत चरने का उलाहना देने पर पड़ोसियों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। बड़ी बोझ गांव निवासी नबूढ़ी पुत्र राम अधार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी की बकरी उसका खेत चर रही थी। बकरी को हटाने के बाद उसके मालिक को उलाहना देने घर गया। वहां बकरी मालिक ने लाठी डण्डे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment