विरोध करने पर परिजनो को भी पीटा
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव शिवबोझ पूरे वंशी में जमीनी विवाद के चलते एक महिला को लात व घूंसो से पीटकर अचेत कर दिया। परिजन बचाने पहुंचे तो उन्हे भी पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज कराया जा रहा है। घटना की तहरीर स्थानीय पुलिस को दी गई है।
शिवबोझ पूरेवंशी निवासी तुलसीराम गौतम का पड़ोसी शिवमूर्ति से जमीनी विवाद चल रहा है। तुलसीराम के बेटे सुभाष गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत मंगलवार को उसकी पत्नी दरवाजे पर बैठी थी। उसी समय विपक्षी शिवमूर्ति के परिजन दरवाजे पर पहुंचे तथा उसकी पत्नी को लात व घूंसो से पीटने लगे। उनकी पिटाई से वह गिरकर अचेत हो गई। पजिरन बचाने दौड़े तो हमलावरो ने उन्हे भी पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है तथा जांच करके कार्रवाई की जा रही है। उधर घायल महिला का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर कराया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें