V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

19 सितंबर को मनाई जाएगी अकबर की 100वीं पुण्यतिथि

सात लोगों को मिलेगा ‘शान-ए-इलाहाबाद सम्मान’
प्रयागराज। साहित्यिक संस्था गुफ़्तगू की तरफ से 19 सितंबर को हिन्दुस्तानी एकेडेमी में अकबर इलाहाबादी की 100वीं पुण्य तिथि मनाई जाएगी। दो सत्रों के आयोजन में अकबर इलाहाबादी को समर्पित 656 पेज की पुस्तक ‘सदी के मशहूर ग़ज़लकार’ का विमोचन किया जाएगा, इस पुस्तक में देशभर के 130 ग़ज़लकार सम्मिलित किए गए हैं। इस दौरान संगोष्ठी, विमोचन और मुशायरे का आयोजन किया गया है, इसमें देशभर के 100 से अधिक शायर शामिल होंगे।
गुरुवार की शाम सिविल लाइंस स्थित होटल विलास में हुई गुफ़्तगू कार्यकारिणी की बैठक में यह तय किया गया। अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने बताया कि इसी मौके इफ्तेख़ार अहमद पापू मरणोपरांत, सरदार जोगिंदर सिंह मरणोपरांत, नीलकांत, राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ दुकान जी, अतुल यदुवंशी, डॉ. सविता दीक्षित और डॉ. सोनिया सिंह को ‘शान-ए-इलाहाबद’ सम्मान प्रदान किया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सात लोगों को मिलेगा ‘शान-ए-इलाहाबाद सम्मान’
प्रयागराज। साहित्यिक संस्था गुफ़्तगू की तरफ से 19 सितंबर को हिन्दुस्तानी एकेडेमी में अकबर इलाहाबादी की 100वीं पुण्य तिथि मनाई जाएगी। दो सत्रों के आयोजन में अकबर इलाहाबादी को समर्पित 656 पेज की पुस्तक ‘सदी के मशहूर ग़ज़लकार’ का विमोचन किया जाएगा, इस पुस्तक में देशभर के 130 ग़ज़लकार सम्मिलित किए गए हैं। इस दौरान संगोष्ठी, विमोचन और मुशायरे का आयोजन किया गया है, इसमें देशभर के 100 से अधिक शायर शामिल होंगे।
गुरुवार की शाम सिविल लाइंस स्थित होटल विलास में हुई गुफ़्तगू कार्यकारिणी की बैठक में यह तय किया गया। अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने बताया कि इसी मौके इफ्तेख़ार अहमद पापू मरणोपरांत, सरदार जोगिंदर सिंह मरणोपरांत, नीलकांत, राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ दुकान जी, अतुल यदुवंशी, डॉ. सविता दीक्षित और डॉ. सोनिया सिंह को ‘शान-ए-इलाहाबद’ सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment