V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Monthly Archive: March 2021

छात्रो ने पठन पाठन की समस्याओ को लेकर सौपां ज्ञापन

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मुनीश्वर दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाणिज्य संकाय के छात्रो ने आज पठन पाठन की समस्याओं को लेकर एनएसवाई सदस्य शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में विभागाध्यक्ष को एक ज्ञापन दिया। श्री पाण्डेय ने बताया कि विगत 6 माह से पठन पाठन स्थगित रहा। अब कक्षाओ का संचालन किया जाने लगा तो छात्राओ का एनएसएस कैम्प … Read more

तीस लीटर शराब समेत धराया

मानधाता (नि.सं.)। स्थानीय थाना की पुलिस ने एक आरोपी को तीस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि एसआई अरूण कुमार ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ दबिश देकर इंद्रजीत यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी देल्हूपुर मानधाता को … Read more

हृदयाघात से हुई केदारनाथ की मौत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि केदार नाथ सरोज उम्र 74 वर्ष निवासी रायपुर तियाई को 19 मार्च को कोविड टीकाकरण प्रा. स्वा. केन्द्र रानीगंज कैथोला, लालगंज पर पूर्वान्ह में किया गया था। 20 व 21 मार्च को केदारनाथ के द्वारा इंजेक्शन लगे स्थान पर थोड़ा दर्द का होना बताया … Read more

सात कोरोना संक्रमित मिले, 31 एक्टिव केस

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को सात कोरोना संक्रमित मिले। इस समय कुल 31 एक्टिव केस है, जिनका इलाज चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक कुल 5460 कोरोना संक्रमित मिल चुके है। इसमें से 5355 लोग स्वस्थ घोषित … Read more

नाली के विवाद में पिता पुत्र को पीटा

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सिंधौर में नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पिता-पुत्र को पीटकर जख्मी कर दिया। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। सिंधौर गांव निवासी नियाज अहमद पुत्र मो. हनीफ की नाली पड़ोसी ने निजाम ने रविवार को बंद करा दिया था। इसके बाद नियाज ने पुलिस … Read more

74 स्वास्थ्य इकाईयो पर 7264 का कोविड टीकाकरण

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जनपद में 74 स्वास्थ्य इकाईयो पर 74 सत्र के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक एवं 45 से 59 वर्ष के कोमार्बिडिटी व्यक्तियो, हेल्थ केयर वर्कस एवं फ्रन्ट लाइन वर्कर्स को द्वितीय डोज का टीकाकरण आज किया गया। जनपद में आज 22 मार्च को कुल 74 स्थानों पर 74 बूथो के माध्यम से … Read more

चेकपोस्ट से टकराकर ट्रैक्टर व ट्राली पलटी

जेठवारा (नि.सं.)। क्षेत्र में गांव उमरी बुुजुर्ग में चेक पोस्ट से टकराकर ट्रैक्टर व ट्राली पलट गई। घटना में चालक बाल बाल बच गया। स्थानीय लोगो ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। क्षेत्र में पुलिस ने कई स्थानों पर ड्रम खड़ा करके चेकपोस्ट बनाया है। जबकि वहां पर पुलिस मौजूद … Read more

माल्हीपुर में स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर’ ’की’ ’’मासिक गोष्ठी’ ’संपन्न’ मंडल के संरक्षक यज्ञ नारायण सिंह अज्ञेय का अंगवस्त्रम वह माला भेंटकर हुआ सम्मान

सांगीपुर, प्रतापगढ़। महाकवि ’छविश्याम’ द्वारा स्थापित सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था ’स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर’ की नियमित मासिक गोष्ठी ब्लॉक सांगीपुर स्थित ग्राम माल्हीपुर देवरी में वरिष्ठ रचनाकार ’बचई राम’ ’द्विवेदी अनुराग जी’ के संयोजन में उन्हीं के निवास पर संपन्न हुई । गोष्ठी की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष अर्जुन सिंह एवं संचालन महामंत्री डॉ अजित … Read more

पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका के बालिग होने व सहमति पर मंदिर में कराई शादी

संडवा चंद्रिका,प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी बृजेश वर्मा पुत्र उमाशंकर वर्मा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली युवती सिमरन शर्मा पुत्री रंजीत शर्मा निवासी चमेडा थाना एकंगासराय जनपद नालन्दा बिहार वर्तमान पता नीती बिहार केडरी सुलेमान नगर उत्तर पश्चिम दिल्ली में मुलाकात हो गयी।इस दौरान प्रेमी का … Read more

गोवध कर गोमांस की बिक्री करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार व अवैध असलहा व कारतूस बरामद

प्रतापगढ़। थाना महेशगंज के उ0नि0 नरोत्तम सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र,चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के ग्राम मसवन मियां का पुरवा से गांव के एक व्यक्ति मो0 रफीक के घर से 50 किलोग्राम गोवंश का मांस व ठीहा, चाकू, चापड़ आदि बरामद किया गया था। इस संबंध में जानकारी करने … Read more

टेउंगा में बेकरी लूट की घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अवैध असलहा-कारतूस व लूट के 26600 रुपये बरामद

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के थाना कोतवाली नगर से उ0नि0 रज्जन राव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र,चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के नरवा मोड़ से दिनांक 10.03.2021 को टेउंगा में बेकरी लूट की घटना से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त … Read more

बच्चो के उत्कृष्ट मॉडल की मुख्यमंत्री ने की प्रसंशा सराहना से बीएसए हुए गदगद

कटरा गुलाब सिंह,प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर तुलसी सदन प्रतापगढ़ में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के बच्चों द्वारा बनाया गया महिला सुरक्षा संबंधी मॉडल की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री तक … Read more

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर रविवार को प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी ने किया। उन्होनें नगर में हुए विकास की उपलब्धियों को लेकर जानकारियां दी। कार्यक्रम मे मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं … Read more

टेकी पट्टी में गरीबों को हुआ वस्त्र वितरण

जेठवारा प्रतापगढ़।  पूर्व प्रधान टेकी पट्टी  यशवंत सिंह के भतीजे देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ विपिन भैया(स्वर्गीय बीएन सिंह स्मारक ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी) के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति चैबरियन का पुरवा, बनिया का पुरवा, हरबसपुर तथा बिहार बाजार मजरे टेकी पट्टी की हरिजन बस्ती में घर घर जाकर सभी हरिजन महिलाओं को साड़ियां वितरित … Read more

लाभार्थियों को बांटा गया प्रमाण पत्र

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के गौरवमई 4 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यालय नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज  में सांसद प्रतापगढ़ के प्रतिनिधि श्री के के गुप्ता एवं समस्त सम्मानित सभासद एवं नामित सभासद की गरीमामई उपस्थिति में अध्यक्ष जुबैदा खातून , अधिशासी अधिकारी सुश्री अंजू यादव  व वरिष्ठ लिपिक हीरालाल यादव के नेतृत्व में मिशन व्यापारी … Read more