Logo

गोवध कर गोमांस की बिक्री करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार व अवैध असलहा व कारतूस बरामद

प्रतापगढ़। थाना महेशगंज के उ0नि0 नरोत्तम सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र,चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के ग्राम मसवन मियां का पुरवा से गांव के एक व्यक्ति मो0 रफीक के घर से 50 किलोग्राम गोवंश का मांस व ठीहा, चाकू, चापड़ आदि बरामद किया गया था। इस संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मो0 रफीक, चनैया, शेरू व दो व्यक्ति अज्ञात निवासीगण ग्राम मसवन मियां का पुरवा द्वारा रफीक के घर में गोवंश का वध कर गोमांस बिक्री किया जाता है। इस संबंध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0 51,20 धारा 3,5,8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्तों की खोजबीन की जा रही थी कि कल दिनांक 20.03.2021 को थाना महेशगंज के उ0नि0 श्याम सुन्दर लाल श्रीवास्तव मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त मो0 रफीक पुत्र मो0 मंसूर को मसवन मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। इस बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 52,2021 धारा 3,25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसी क्रम में थाना महेशगंज के उ0नि0 हारून रशीद खां द्वारा आज दिनांक 21.03.2021 को उक्त मु0अ0सं0 51,20 धारा 3,5,8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित 02 अभियुक्तों 01. शकील पुत्र नूर हसन 02. चन्दई उर्फ मो0 वकील पुत्र मो0 शहजाद अली निवासीगण मसवन मियां का पुरवा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र महेशगंज के हीरागंज चैराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मो0 रफीक ने बताया कि मैं व मेरे साथी चन्दई उर्फ मो0 वकील, शकील पुत्र नरू हसन, शेरू उर्फ शमीम साथ मिलकर गोवंश का वध करते हैं और गोमांश की बिक्री करते हैं व उससे प्राप्त रूपये को हम लोग आपस में बांट लेते हैं। दिनांक 18.03.2021 को हम चारों लोग गोवंश का वध कर विक्रय हेतु मांस के छोटे-छोटे टुकड़े कर रहे थे कि आप लोगों की गाड़ी आती दिखाई दी थी तो हम लोग भाग गये थे।

जनपद के थाना लालगंज से’ उ0नि0 सचिन कुमार पटेल मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र,चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के हण्डौर से 01 व्यक्ति कृष्ण कुमार पुत्र बद्दू गौतम निवासी हण्डौर वल्दियान थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को 30 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0 145,21  धारा 60ध्60क आबकारी अधिनियम व 273, 273 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जनपद के थाना आसपुर देवसरा से’ उ0नि0 राजेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र,चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के भाट पट्टी से मु0अ0सं0 100,19 धारा 376डी भादंवि से संबंधित वांछित अभियुक्त यूसुफ खान उर्फ हवलदार पुत्र आजम खान निवासी भाट पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

थाना फतनपुर से’ उ0नि0 अमित सिंह मय हमराह द्वारा द्वारा देखभाल क्षेत्र,चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के ग्राम मेडुआडीह से मु0अ0सं0 106ध्93 धारा 324,324 भादंवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त गिरिधर उर्फ राजकुमार सरोज पुत्र राम आसरे निवासी मेडुआडीह थाना छाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.