V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Category: ताजा खबरे

छप्पर में लगी आग, तीन बकरियां मरी तूफान के दौरान शार्टसर्किट से हुआ हादसा

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तरौल में तूफान के दौरान बीती रात शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। इससे तीन बकरियां जहां जलकर मर गई तथा तीन झुलस गई। वही छप्पर एवं उसमे रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। तरौल गांव निवासी … Read more

पैसा लेकर मुण्डेरा मण्डी गया युवक लापता परिजनों ने जतायी अनहोनी की आशंका

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सबलगढ़ दाउदपुर डेरवा से पैसा लेकर जमा करने मुण्डेरा मंडी प्रयागराज गया युवक लापता हो गया। परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी घटना होने की आशंका जतायी है। सबलगढ़ दाउदपुर डेरवा निवासी एहसतामुद्दीन पुत्र निसार अहमद का बेटा मो. अरमान कल मंगलवार को सुबह 10 बजे 75 हजार … Read more

हर्बल रंग से होली का त्योहार मनाने का लिया संकल्प

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। साकेत गल्र्स पी.जी. कालेज, के प्रेक्षागृह में संकल्प लिया गया कि इस बार की होली को प्रदूषण रहित एवं पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए होली का त्योहार मनायेंगे। कैमिकल रंगो के स्थान पर हर्बल रंग का प्रयोग करेंगे। छात्राओ को हर्बल रंग तैयार करने और उसके विधि से भी … Read more

मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़ की शिकायत

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लिलौली में बीती रात असामाजिक तत्वों ने मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़ किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। लिलौली गांव निवासी मो. मुआजिम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती रात दो अज्ञात लोग उसके मस्जिद में घुस गए। साथ ही माइक व इन्वर्टर का … Read more

तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, फसलो को नुकसान शहर से लेकर गांव तक विद्युत आपूर्ति हुई ठप

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मंगलवार को देर रात आयी तेज आंधी से टिन व छप्पर जहां उखड़कर गिर गए। वहीं जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इससे शहर से लेकर गांव तक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही फसलो को भी नुकसान हुआ है। बताते चले कि मंगलवार को दिन में मौसम साफ था। शाम होते ही … Read more

कोर्ट के आदेश पर किशोर की हत्या में चार पर केस दर्ज

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किशोर की हत्या के मामले में चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। लालगंज इलाके के गांव रामपुर निवासी नागेन्द्र की पत्नी रामपती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते वर्ष … Read more

विश्व क्षय रोग दिवस पर निकली जागरूकता रैली

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। उक्त कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रांगण से निकलकर चैक घण्टाघर होते हुए पुनः कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर समाप्त हुई। रैली के उपरान्त शास्त्री सभागार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में एक गोष्ठी … Read more

बीस स्वास्थ्य इकाइयो पर 909 का टीकाकरण

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जनपद में 20 स्वास्थ्य इकाईयो पर 20 सत्र के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक एवं 45 से 59 वर्ष को कोमार्बिडिटी व्यक्तियो, हेल्थ केयर वर्कस एवं फ्रन्ट लाइन वर्कर्स को द्वितीय डोज का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज कुल 20 स्थानो पर 20 बूथे के माध्यम से … Read more

जिले में 3 संक्रमित मिले, कुल 42 एक्टिव केस

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में बुधवार को कुल तीन कोरोना संक्रमित केस मिले। इस समय कुल 42 एक्टिव केस है, जिनका उपचार चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक कुल 5473 कोरोना संक्रमित मिल चुके है। इसमें से 5357 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके है। इस … Read more

मारपीट व जानलेवा धमकी में दो नामजद

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने गाली गलौज, मारपीट व जानलेवा धमकी के मामले में दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। लालगंज इलाके के गांव जगन्नाथपुर निवासी राजकुमार, सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 22 मार्च को शाम छह बजे गांव के अभिषेक व पंकज ने घरेलू विवाद के … Read more

अवैध आरा मशीन संचालन मे कई नामजद

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने अवैध आरा मशीन संचालन के मामले में कई लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि कालाकांकर वन विभाग के बीट प्रभारी जगदीश प्रसाद यादव ने विगत 23 मार्च को टीम के साथ औचक निरीक्षण किया था। उस समय कई आरा मशीने अवैध रूप से संचालित होते मिली … Read more

अवैध बीयर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कल दिनांक 22.03.2021 को थानाक्षेत्र कुण्डा से आबकारी निरीक्षक श्री प्रभु नारायण सिंह मय आबकारी टीम व थाना कुण्डा के व0उ0नि0 श्री सुरेश चैहान मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र,चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के कस्बा … Read more

रामपुर डाबी में हुए जहरीली शराब प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 10 पेटी अवैध देसी शराब व 02 लीटर ओ0पी0 केमिकल बरामद

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सचिन्द्र पटेल’ के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कल दिनांक 22.03.2021 को थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ श्री आशुतोष त्रिपाठी मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र,चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र संग्रामगढ़ के ग्राम मनोहरपुर रामपुर डाबी में दिनांक 14,15.03.2021 … Read more

बलिदान दिवस पर शहीदों को दी गयी श्रद्वांजलि एआईएसएफ के पदाधिकारियों ने किया माल्र्यापण

प्रतापगढ़। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव बलिदान दिवस के अवसर पर भगवा चुंगी पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी गई। माल्यार्पण करने वाले हैं मजबूत नेता एवं समाजसेवी हेमंत नंदन ओझा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री रामबरन सिंह मजदूर … Read more

पंचायत चुनाव के निर्वाचन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रतापगढ़। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी प्रतापगढ़ मे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रुप से संपन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतापगढ़ व मुख्य विकास अधिकारी,प्रभारी अधिकारी कार्मिक त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार निर्वाचन अधिकारी,सहायक निर्वाचन  अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन … Read more