V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छप्पर में लगी आग, तीन बकरियां मरी तूफान के दौरान शार्टसर्किट से हुआ हादसा

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तरौल में तूफान के दौरान बीती रात शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। इससे तीन बकरियां जहां जलकर मर गई तथा तीन झुलस गई। वही छप्पर एवं उसमे रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। तरौल गांव निवासी मो कलीम ने घर के सामने छप्पर में बकरियां पाल रखी थी। बीती रात तूफान आने के दौरान बिजली की शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। उस समय तेज हवा चलने के कारण आग ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के प्रयास से आग तो बुझ गई मगर छप्पर मे बंधी तीन बकरियां जलने से मर गई। जबकि तीन बकरियां झुलस गई। इसके अलावा छप्पर के साथ ही उसमें रखा भूसा आदि जलकर राख हो गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तरौल में तूफान के दौरान बीती रात शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। इससे तीन बकरियां जहां जलकर मर गई तथा तीन झुलस गई। वही छप्पर एवं उसमे रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। तरौल गांव निवासी मो कलीम ने घर के सामने छप्पर में बकरियां पाल रखी थी। बीती रात तूफान आने के दौरान बिजली की शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। उस समय तेज हवा चलने के कारण आग ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के प्रयास से आग तो बुझ गई मगर छप्पर मे बंधी तीन बकरियां जलने से मर गई। जबकि तीन बकरियां झुलस गई। इसके अलावा छप्पर के साथ ही उसमें रखा भूसा आदि जलकर राख हो गया।

Leave a Comment