V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Category: ताजा खबरे

महिला सफाई कर्मी को जान से मारने की धमकी

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। महिला सफाई कर्मी ने एक रिश्तेदार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ मामले की शिकायत बीडीओ से करके कार्रवाई की मांग की है। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव करनपुर खूझी निवासिनी अर्चना शर्मा पत्नी स्व. अवधेश कुमार विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम के ग्राम सभा … Read more

संदिग्ध दशा में गोली लगने से महिला गंभीर

पुलिस ने पति को लिया हिरासत में, कर रही जांच प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव शाहजहांपुर पश्चिम गांव मे संदिग्ध दशा में गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति को हिरासत … Read more

टीकाकरण में सोशल डिस्टेन्सिंग धड़ाम

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाबा बेलखरनाथ धाम में बुधवार को 18 से 44 वर्ष के बीच के लोगो का कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण सम्पन्न हुआ। इस दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग का नियम धड़ाम होता दिखाई पड़ा। बताते चले कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन अनिवार्य माना जाता है। … Read more

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

परिजनो ने शव का नहीं कराया पोस्टमार्टम प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज में एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। कमरे में उसकी लाश टुपट्टे से लटकी हुई बरामद हुई। परिजन उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही … Read more

सपा कार्यकर्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओ पर धमकाने का लगाया आरोप

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द यादव उर्फ गुड्डू ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ पर धमकाने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से करके कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में शिकायतकर्ता अरविन्द यादव का आरोप है कि पंचायत चुनाव … Read more

10 संक्रमित मिले, 199 एक्टिव केस

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का क्रम जारी है। बुधवार को मात्र 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले। साथ ही 66 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। इस समय 199 एक्टिव केस है। इनके उपचार के लिए पुराना जिला महिला अस्पताल में 7 संक्रमितो को भर्ती कराया गया है। जबकि 141 संक्रमितो को होम … Read more

किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरियापुर में बीती रात अज्ञात चोर किराना की दुकान के शटर का ताला तोड़कर नकदी व सामान उठा ले गए। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गजराही नौबस्ता निवासी घनश्याम मिश्रा पुत्र लालचन्द्र मिश्रा ने गांव सरियापुर मे नवोदय विद्यालय … Read more

लोकमित्र जौनपुर के ब्यूरो प्रमुख का निधन, शोक

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। हिन्दी दैनिक लोकमित्र के जौनपुर के ब्यूरो प्रमुख एनराम विश्वकर्मा उर्फ नखरू राम का बीमारी के कारण निधन हो गया। इससे पत्रकारो में शोक व्याप्त है। इसीक्रम में लोकमित्र के स्थानीय कार्यालय पर पत्रकारो की शोक सभा सम्पन्न हुई। इसमें दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर … Read more

भगवान श्रीकृष्ण की आंखों में सूर्य और चन्द्र का है वास – भोलानाथ शुक्ल

होलागढ़ (प्रयागराज)। भगवान मिश्र के पूरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास भोला नाथ शुक्ल जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के एक आंख में सूर्य और दूसरे आंख में चन्द्र का वास रहता है जो लोगों को सुख चैन देता है। बताया कि पूतना ने जब भगवान को मारने के … Read more

प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल का हाल देखा

जौनपुर।  राज्यमंत्री खेल, युवा कल्याण पंचायती राज विभाग,  प्रभारी मंत्री जनपद  उपेंद्र तिवारी जी द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के द्वारा अस्पताल में भर्ती बक्शा निवासी नीरज एवं लखेसर के 65 वर्षीय उमाशंकर मिश्र से अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अस्पताल … Read more

मारपीट में एक की मौत, दूसरा गंभीर

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तर पट्टी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चलाए गए जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी।  बताते है कि एक पक्ष के शिवधारी शुक्ल व उनके भतीजे प्रदीप शुक्ल को मापीट में गंभीर चोटें आई हैं । परिवार … Read more

आकाशीय बिजली से चार झुलसे , दो की मौत

जौनपुर। जिले के भीलमपुर गांव में मंगलवार की दोपहर बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों आम बीनने बाग में गए थे। दो अन्य गांवों में भी बिजली गिरने से महिला और एक किशोर झुलस गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव में दो … Read more

आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त

मिल्कीपुर-अयोध्या। जनपद में मंगलवार को दोपहर तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया मंदिर का मलबा चारों तरफ बिखर गया जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मंदिर के पास जमा हो गई वहीं लोगों ने घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी बीकापुर को दी। … Read more

भारतीय किसान यूनियन ने दिया धरना

सरकार विरोधी नारे तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा दिल्ली के चारों तरफ चलाए जा रहे किसान महा आंदोलन के समर्थन में भरतकुंड थाना पूरा कलंदर जनपद अयोध्या टोल प्लाजा पर धरना देकर तीनों कृषि कानूनों की वापसी तथा एमएसपी की पर कानून बनाने व भरतकुंड … Read more

अनलॉक की हकीकत से रूबरू हुए डीएम एसएसपी

अयोध्या। डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेष कुमार ने फैज़ाबाद  एवं अयोध्या नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू के दृष्टिगत गतिविधियों को प्रारम्भ करने के उपरांत दुकानों/प्रतिष्ठानों के स्वामियों द्वारा शर्तो के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने रिकाबगंज, नियावां, बेनीगंज, राम की पैड़ी, नयाघाट, बंधा … Read more