V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरियापुर में बीती रात अज्ञात चोर किराना की दुकान के शटर का ताला तोड़कर नकदी व सामान उठा ले गए। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गजराही नौबस्ता निवासी घनश्याम मिश्रा पुत्र लालचन्द्र मिश्रा ने गांव सरियापुर मे नवोदय विद्यालय के पास किराना की दुकान खोल रखी है। वह मंगलवार को शाम सात बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में अज्ञात चोरो ने शटर का ताला व लाक तोड़ दिया। साथ ही दुकान के अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखा करीब 25 हजार रूपए का किराना का सामान तथा तीन हजार रूपए नकद समेटकर चम्पत हो गए। आज सुबह आसपास के लोगो ने दुकान के शटर का ताला टूटा देखा तो पीड़ित को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पीड़ित दुकान पर पहुंचा तो उसकी हालत देख सन्न रह गया। उसने फौरन 112 नम्बर डायल पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच करके चली गई। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरियापुर में बीती रात अज्ञात चोर किराना की दुकान के शटर का ताला तोड़कर नकदी व सामान उठा ले गए। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गजराही नौबस्ता निवासी घनश्याम मिश्रा पुत्र लालचन्द्र मिश्रा ने गांव सरियापुर मे नवोदय विद्यालय के पास किराना की दुकान खोल रखी है। वह मंगलवार को शाम सात बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में अज्ञात चोरो ने शटर का ताला व लाक तोड़ दिया। साथ ही दुकान के अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखा करीब 25 हजार रूपए का किराना का सामान तथा तीन हजार रूपए नकद समेटकर चम्पत हो गए। आज सुबह आसपास के लोगो ने दुकान के शटर का ताला टूटा देखा तो पीड़ित को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पीड़ित दुकान पर पहुंचा तो उसकी हालत देख सन्न रह गया। उसने फौरन 112 नम्बर डायल पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच करके चली गई। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment