अयोध्या । जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में जनपद में कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत ट्रेसिंग , टेस्टिंग , ट्रीटमेंट व टीकाकरण संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में टेस्टिंग हेतु एंटीजन एवं आरटी पीसीआर की किटें उपलब्ध है और जनपद में नियमित ट्रेसिंग एवं टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में प्रत्येक आशा के पास पर्याप्त संख्या में मेडिसिन किट की उपलब्धता सुनिश्चित रहे इस हेतु रोजाना 300 से अधिक आशाओं से फोन पर मेडिसिन किट की उपलब्धता व वितरण की स्थिति का फीडबैक लिया जाए इस प्रकार जनपद की प्रत्येक आशा से सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य फीडबैक लिया जाए तथा आवश्यकता अनुसार उसे समय पर किट उपलब्ध कराया जाय। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में टीकाकरण के स्थिति में और प्रगति लाने तथा कोविड से बचाव हेतु टीकाकरण की पहली खुराक ले चुके व्यक्तियों को दूसरी खुराक देने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के 8 चिकित्सालयों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के कार्य के प्रगति की एक-एक करके समीक्षा की तथा ऑक्सीजन प्लांट संबंधी समस्त कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा भविष्य में जनपद में और बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने व नागरिकों को आवश्यकतानुसार समस्त चिकित्सीय सुविधाओं को और भी सुगमता से उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जनपद के सभी चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यकतानुसार बेड , कंसंट्रेटर , कुर्सी , जनरेटर व अन्य आवश्यक उपकरणों की चिकित्सालयवार सूची उपलब्ध कराने तथा उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनीता यादव , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम अपर चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित चिकित्सक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

ट्रेसिंग , टेस्टिंग , ट्रीटमेंट व टीकाकरण संबंधी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
अयोध्या । जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में जनपद में कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत ट्रेसिंग , टेस्टिंग , ट्रीटमेंट व टीकाकरण संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में टेस्टिंग हेतु एंटीजन एवं आरटी पीसीआर की किटें उपलब्ध है और जनपद में नियमित ट्रेसिंग एवं टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में प्रत्येक आशा के पास पर्याप्त संख्या में मेडिसिन किट की उपलब्धता सुनिश्चित रहे इस हेतु रोजाना 300 से अधिक आशाओं से फोन पर मेडिसिन किट की उपलब्धता व वितरण की स्थिति का फीडबैक लिया जाए इस प्रकार जनपद की प्रत्येक आशा से सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य फीडबैक लिया जाए तथा आवश्यकता अनुसार उसे समय पर किट उपलब्ध कराया जाय। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में टीकाकरण के स्थिति में और प्रगति लाने तथा कोविड से बचाव हेतु टीकाकरण की पहली खुराक ले चुके व्यक्तियों को दूसरी खुराक देने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के 8 चिकित्सालयों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के कार्य के प्रगति की एक-एक करके समीक्षा की तथा ऑक्सीजन प्लांट संबंधी समस्त कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा भविष्य में जनपद में और बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने व नागरिकों को आवश्यकतानुसार समस्त चिकित्सीय सुविधाओं को और भी सुगमता से उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जनपद के सभी चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यकतानुसार बेड , कंसंट्रेटर , कुर्सी , जनरेटर व अन्य आवश्यक उपकरणों की चिकित्सालयवार सूची उपलब्ध कराने तथा उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनीता यादव , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम अपर चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित चिकित्सक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें