सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने नवनिर्मित विद्युत उपकेन्द्र में हुई चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। लालगंज कोतवाली के हण्डौर में लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण हो रहा है। बीते शनिवार की रात अज्ञात चोर नवनिर्मित विद्युत उपकेन्द्र से ट्रांसफार्मर आयल व बैटरी लेकर चम्पत हो गए थे। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने रविवार की रात मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































