V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आक्रोशित परिजनों ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर किया चक्का जाम

मृतक जगन्नाथ की दिनदहाड़े पीट-पीटकर की गई थी हत्या
कुंडा प्रतापगढ़। काफी जद्दोजहद सपा जिलाध्यक्ष के समझाने बुझाने तथा एसडीएम के आश्वासन पर मृतक आश्रित को नौकरी परिजनों की सुरक्षा लाइसेंस 3 दिन के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। जहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंगा घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया। बता दे मानिकपुर थाना क्षेत्र के यादव पट्टी पाटीहार निवासी जगन्नाथ यादव की ऑर्डर पर सहालग में खाना बनाने जाते समय रास्ते में बाइक सवार हत्यारों ने बाइक से उतारकर बेटे के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसमें तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ कुंडा कोतवाली में मनीष भंगी व आशीष, महाकाल तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए मानिकपुर गोतन मार्ग पर गांव के सामने रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। एसडीएम सीओ की बात सुनने को तैयार नहीं हो रहे थे। तब समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। लोगों को समझा-बुझाकर शव के अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों व ग्रामीणों को राजी किया। लगभग 4 घंटे बाद शव के उठाने पर आवागमन के लिए रास्ता खुल सका । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव यात्रा गंगा घाट खमसरा के लिए निकली तो सैकड़ों की संख्या में लोग घाट पर पहुंचकर अश्रुपूरित नयनों से अंतिम विदाई दी। शव का अंतिम संस्कार होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। देखना है प्रशासन ने सहयोग से अंतिम संस्कार तो करा दिया, लेकिन अपने दिए हुए आश्वासन पर कितना खरा उतरता है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मृतक जगन्नाथ की दिनदहाड़े पीट-पीटकर की गई थी हत्या
कुंडा प्रतापगढ़। काफी जद्दोजहद सपा जिलाध्यक्ष के समझाने बुझाने तथा एसडीएम के आश्वासन पर मृतक आश्रित को नौकरी परिजनों की सुरक्षा लाइसेंस 3 दिन के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। जहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंगा घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया। बता दे मानिकपुर थाना क्षेत्र के यादव पट्टी पाटीहार निवासी जगन्नाथ यादव की ऑर्डर पर सहालग में खाना बनाने जाते समय रास्ते में बाइक सवार हत्यारों ने बाइक से उतारकर बेटे के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसमें तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ कुंडा कोतवाली में मनीष भंगी व आशीष, महाकाल तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए मानिकपुर गोतन मार्ग पर गांव के सामने रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। एसडीएम सीओ की बात सुनने को तैयार नहीं हो रहे थे। तब समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। लोगों को समझा-बुझाकर शव के अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों व ग्रामीणों को राजी किया। लगभग 4 घंटे बाद शव के उठाने पर आवागमन के लिए रास्ता खुल सका । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव यात्रा गंगा घाट खमसरा के लिए निकली तो सैकड़ों की संख्या में लोग घाट पर पहुंचकर अश्रुपूरित नयनों से अंतिम विदाई दी। शव का अंतिम संस्कार होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। देखना है प्रशासन ने सहयोग से अंतिम संस्कार तो करा दिया, लेकिन अपने दिए हुए आश्वासन पर कितना खरा उतरता है।

Leave a Comment