मतदाता सूची में गड़बड़ी की रही शिकायत
🔔 यह भी पढ़ें...
नैनी(प्रयागराज)। क्षेत्र में नगर निगम के वार्ड समेत नगर प्रमुख के गुरुवार को पहले चरण में शांति पूर्वक मतदान संपन्न हुआ।पूरे दिन सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का लिस्ट में नाम न होने की शिकायत मिलती रही। लोगो में नाराजगी देखी गई। ज्ञातव्य हो कि सुबह मतदान शुरू हुआ कई केंद्रों पर फर्जी मतदान की शिकायत की जाती रही कुछ केंद्रों पर विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी होती रही। सुबह मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा धीरे धीरे दस बजे के बाद मतदान में तेजी आई दोपहर दो बजे तक मतदान तेज गति से हुआ। पुलिस प्रशासन की ओर से चौकसी बरती गई। परंतु मतदाताओं का नाम सूची में न होने से लोगों गुस्सा रहा लोगो का आरोप है क्षेत्र में लगाए गए बीएलओ ने लापरवाही की। जिनके नाम आधार कार्ड से लिंक भी कराए गए थे वह नाम भी शामिल नहीं हो पाए लोगो का मानना है कि इसी वजह से मतदान का प्रतिशत कम रहा। साथ ही नए वार्डो में मतदाता सूची में गड़बड़ी की अधिक शिकायत मिलती रही।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































