V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चोरो ने छत के सहारे घर में घुसकर नकदी व जेवर उड़ाए

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव अमांवा पूरे छेमी में विगत रात छत के सहारे घर में घुसकर अज्ञात चोर नकदी व लाखों रूपए के सोने व चांदी के जेवरात समेट ले गए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को घटना की तहरीर दिया मगर जांच के नाम पर अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज किया है।
अमांवा पूरे छेमी गांव निवासी देवमणि दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की रात छत के सहारे अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए। साथ ही आलमारी का लाक तोड़कर उसमें रखा मंगलसूत्र, झुमका, टप्स, मांगबेदी आदि लाखों रूपए का जेवरात तथा 1150 रूपए नकदी समेट कर चले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह होने पर पुलिस को तहरीर दी। उधर पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही है। फिर भी मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव अमांवा पूरे छेमी में विगत रात छत के सहारे घर में घुसकर अज्ञात चोर नकदी व लाखों रूपए के सोने व चांदी के जेवरात समेट ले गए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को घटना की तहरीर दिया मगर जांच के नाम पर अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज किया है।
अमांवा पूरे छेमी गांव निवासी देवमणि दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की रात छत के सहारे अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए। साथ ही आलमारी का लाक तोड़कर उसमें रखा मंगलसूत्र, झुमका, टप्स, मांगबेदी आदि लाखों रूपए का जेवरात तथा 1150 रूपए नकदी समेट कर चले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह होने पर पुलिस को तहरीर दी। उधर पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही है। फिर भी मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment