कोहंडौर (नि.सं.)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय शंकर के चन्द्रभानपुर में घरेलू कलह के कारण ट्रैक्टर चालक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। उसकी लाश गांव में ही नीम के पेड़ से लटकी हुई बरामद हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। गांव सरायशंकर मजरे चन्द्रभानपुर निवासी अमरजीत वर्मा 28 पुत्र घेर्राउ वर्मा ईट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था। उसने बीती रात गांव के बाहर स्थित मंदिर के सामने नीम के पेड़ की डाल से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनो के मुताबिक वह रात में पत्नी से झगड़ा करके घर से निकला था। रात में फोन करने पर जब उसका फोन नहीं उठा तो परिजनो ने उसे खोजना शुरू कर दिया था। रात में करीब 12 बजे ज्ञात हुआ कि अमरजीत ने फांसी लगा लिया। उसकी लाश रस्सी के सहारे नीम के पेड़ से लटक रही थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ ही शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना का कारण घेरलू कलह बताया जा रहा है। उसकी मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































