V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

सरेराह मोटरसाइकिल सवार व्यापारी से दस हजार की लूट

सरायअकिल, कौशाम्बी।  पिपरी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम एक व्यापारी को बदमाशों ने मारपीट कर सरेराह 10 हजार की लूट को अंजाम दिया। थाना क्षेत्र में मौजूदा समय आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गयी है।    पिपरी थाना इलाके के मकनपुर असरावलकला निवासी कमलेश गौतम का आरोप है कि वह झलवा प्रयागराज में कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान संचालित कर रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। रोजना की भांति अपनी बाइक सोमवार को शाम लगभग 9ः00 बजे झालवा से मकनपुर घर जा रहे थे अभी रास्ते में घोसी शेरपुर मोड़ के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने कमलेश गौतम को रोक लिया। व्यापारी कमलेश जब तक कुछ समझ पाता तब तक उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया। विरोध किया तो गला दबा लिया और दूसरा व्यक्ति लगातार पीटता रहा जबकि साथ रहा  तीसरा बदमाश जेब से पर्स निकाल लिया जिसमें लगभग 10000 नगदी व आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा एटीएम कार्ड मौजूद रहा। इतना ही नहीं घटना की जानकारी आनन फानन पीडित किसी को न दे पाए इसके लिए उसका मोबाइल भी छीन लिया। हालांकि पीडित घटना की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। इसी तरह बीते दिन पिपरी के मुरादपुर में लगातार दो घरों में लाखों रुपए का सामान चोरों ने पार कर दिया। थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी, छिनैती की घटनाओं से इलाके में मौजदा समय दहशत का माहौल व्याप्त है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सरायअकिल, कौशाम्बी।  पिपरी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम एक व्यापारी को बदमाशों ने मारपीट कर सरेराह 10 हजार की लूट को अंजाम दिया। थाना क्षेत्र में मौजूदा समय आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गयी है।    पिपरी थाना इलाके के मकनपुर असरावलकला निवासी कमलेश गौतम का आरोप है कि वह झलवा प्रयागराज में कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान संचालित कर रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। रोजना की भांति अपनी बाइक सोमवार को शाम लगभग 9ः00 बजे झालवा से मकनपुर घर जा रहे थे अभी रास्ते में घोसी शेरपुर मोड़ के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने कमलेश गौतम को रोक लिया। व्यापारी कमलेश जब तक कुछ समझ पाता तब तक उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया। विरोध किया तो गला दबा लिया और दूसरा व्यक्ति लगातार पीटता रहा जबकि साथ रहा  तीसरा बदमाश जेब से पर्स निकाल लिया जिसमें लगभग 10000 नगदी व आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा एटीएम कार्ड मौजूद रहा। इतना ही नहीं घटना की जानकारी आनन फानन पीडित किसी को न दे पाए इसके लिए उसका मोबाइल भी छीन लिया। हालांकि पीडित घटना की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। इसी तरह बीते दिन पिपरी के मुरादपुर में लगातार दो घरों में लाखों रुपए का सामान चोरों ने पार कर दिया। थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी, छिनैती की घटनाओं से इलाके में मौजदा समय दहशत का माहौल व्याप्त है।

Leave a Comment