सरायअकिल, कौशाम्बी। पिपरी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम एक व्यापारी को बदमाशों ने मारपीट कर सरेराह 10 हजार की लूट को अंजाम दिया। थाना क्षेत्र में मौजूदा समय आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। पिपरी थाना इलाके के मकनपुर असरावलकला निवासी कमलेश गौतम का आरोप है कि वह झलवा प्रयागराज में कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान संचालित कर रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। रोजना की भांति अपनी बाइक सोमवार को शाम लगभग 9ः00 बजे झालवा से मकनपुर घर जा रहे थे अभी रास्ते में घोसी शेरपुर मोड़ के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने कमलेश गौतम को रोक लिया। व्यापारी कमलेश जब तक कुछ समझ पाता तब तक उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया। विरोध किया तो गला दबा लिया और दूसरा व्यक्ति लगातार पीटता रहा जबकि साथ रहा तीसरा बदमाश जेब से पर्स निकाल लिया जिसमें लगभग 10000 नगदी व आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा एटीएम कार्ड मौजूद रहा। इतना ही नहीं घटना की जानकारी आनन फानन पीडित किसी को न दे पाए इसके लिए उसका मोबाइल भी छीन लिया। हालांकि पीडित घटना की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। इसी तरह बीते दिन पिपरी के मुरादपुर में लगातार दो घरों में लाखों रुपए का सामान चोरों ने पार कर दिया। थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी, छिनैती की घटनाओं से इलाके में मौजदा समय दहशत का माहौल व्याप्त है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

सरेराह मोटरसाइकिल सवार व्यापारी से दस हजार की लूट
सरायअकिल, कौशाम्बी। पिपरी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम एक व्यापारी को बदमाशों ने मारपीट कर सरेराह 10 हजार की लूट को अंजाम दिया। थाना क्षेत्र में मौजूदा समय आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। पिपरी थाना इलाके के मकनपुर असरावलकला निवासी कमलेश गौतम का आरोप है कि वह झलवा प्रयागराज में कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान संचालित कर रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। रोजना की भांति अपनी बाइक सोमवार को शाम लगभग 9ः00 बजे झालवा से मकनपुर घर जा रहे थे अभी रास्ते में घोसी शेरपुर मोड़ के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने कमलेश गौतम को रोक लिया। व्यापारी कमलेश जब तक कुछ समझ पाता तब तक उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया। विरोध किया तो गला दबा लिया और दूसरा व्यक्ति लगातार पीटता रहा जबकि साथ रहा तीसरा बदमाश जेब से पर्स निकाल लिया जिसमें लगभग 10000 नगदी व आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा एटीएम कार्ड मौजूद रहा। इतना ही नहीं घटना की जानकारी आनन फानन पीडित किसी को न दे पाए इसके लिए उसका मोबाइल भी छीन लिया। हालांकि पीडित घटना की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। इसी तरह बीते दिन पिपरी के मुरादपुर में लगातार दो घरों में लाखों रुपए का सामान चोरों ने पार कर दिया। थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी, छिनैती की घटनाओं से इलाके में मौजदा समय दहशत का माहौल व्याप्त है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें