हनुमानगंज। विकास खण्ड बहादुरपुर के सुदनीपुर कलां गाँव स्थित मनपूरननाथ धाम पर लगने वाला मेला प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि को होगा।
विकास खण्ड बहादुरपुर के सुदनीपुर कलां गाँव स्थित मनपूरननाथ धाम पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन होगा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सोमवार से ही उक्त मंदिर पर अखण्ड रामचरित पाठ का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के साथ किया गया। सुबह से भूतभावन भगवान मनपूरननाथ के जलाभिषेक पूजन आदि की व्यवस्था सुदृढ़ की गयी। ग्राम प्रधान देवराज सिंह ने मेले में आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिये गाँव के लोगों को जिम्मेदारी दी साथ ही पुलिस प्रशासन को भी सहयोग करने की अपील की। महिला और पुरुष दर्शनार्थियों को समुचित व्यवस्था देने और शांति पूर्ण मेला सम्पन्न कराने के लिये ग्राम प्रधान और उनकी टीम ने पूर्ण तैयारी कर ली है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































