V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सुदनीपुर में महाशिवरात्रि मेला आज

हनुमानगंज। विकास खण्ड बहादुरपुर के सुदनीपुर कलां गाँव स्थित मनपूरननाथ धाम पर लगने वाला मेला प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि को होगा।
विकास खण्ड बहादुरपुर के सुदनीपुर कलां गाँव स्थित मनपूरननाथ धाम पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन होगा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सोमवार से ही उक्त मंदिर पर अखण्ड रामचरित पाठ का शुभारंभ  वैदिक मंत्रों के साथ किया गया। सुबह से भूतभावन भगवान मनपूरननाथ के जलाभिषेक पूजन आदि की व्यवस्था सुदृढ़ की गयी। ग्राम प्रधान देवराज सिंह ने मेले में आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिये गाँव के लोगों को जिम्मेदारी दी साथ ही पुलिस प्रशासन को भी सहयोग करने की अपील की। महिला और पुरुष दर्शनार्थियों को समुचित व्यवस्था देने और शांति पूर्ण मेला सम्पन्न कराने के लिये ग्राम प्रधान और उनकी टीम ने पूर्ण तैयारी कर ली है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
हनुमानगंज। विकास खण्ड बहादुरपुर के सुदनीपुर कलां गाँव स्थित मनपूरननाथ धाम पर लगने वाला मेला प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि को होगा।
विकास खण्ड बहादुरपुर के सुदनीपुर कलां गाँव स्थित मनपूरननाथ धाम पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन होगा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सोमवार से ही उक्त मंदिर पर अखण्ड रामचरित पाठ का शुभारंभ  वैदिक मंत्रों के साथ किया गया। सुबह से भूतभावन भगवान मनपूरननाथ के जलाभिषेक पूजन आदि की व्यवस्था सुदृढ़ की गयी। ग्राम प्रधान देवराज सिंह ने मेले में आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिये गाँव के लोगों को जिम्मेदारी दी साथ ही पुलिस प्रशासन को भी सहयोग करने की अपील की। महिला और पुरुष दर्शनार्थियों को समुचित व्यवस्था देने और शांति पूर्ण मेला सम्पन्न कराने के लिये ग्राम प्रधान और उनकी टीम ने पूर्ण तैयारी कर ली है।

Leave a Comment