प्रयागराज। प्रयागराज में आज ब्रह्माकुमारीज ने महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया। बीके पूजा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की मालवीय नगर प्रीतम नगर अय्यप्पा नगर नीम सराय के ब्रह्माकुमारी आश्रम में 86 वा शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। मालवीय नगर सेंट्रल की इंचार्ज बीके सैलजा ने कहा की शिव शब्द का अर्थ होता है कल्याणकारी यानी कल्याणकारी ने रात्रि के समय आकर मनुष्य आत्माओं का कल्याण किया। इसी यादगार को शिवरात्रि त्यौहार मनाया जाता है। मुख्य अतिथि के रुप में आए क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी मनोरमा दीदी ने कहा शिवरात्रि निराकार परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य अलौकिक जन्म का स्मरण दिवस है। हम इस संसार में किसी का भी जन्मोत्सव मनाते हैं तो उसे जन्मदिन कहते हैं भले ही वह रात्रि में पैदा हुआ हो। मानव जन्म उत्सव को जन्म रात्रि नहीं जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं परंतु शिव के जन्मदिवस को शिवरात्रि कहते हैं। वास्तव में यह शिव के साथ जुड़ी हुई रात्रि स्थूल अंधकार का वाचक नहीं है। यह आध्यात्मिक दृष्टिकोण से कल्प के अंत के समय व्याप्त घोर अज्ञानता और तमोप्रधानता का प्रतीक है। जब सृष्टि पर अज्ञान अंधकार छाया होता है काम क्रोध आदि विकारों के वशीभूत मानव दुखी व अशांत होता जाता है, धर्म अधर्म का रूप ले लेता है, भ्रष्टाचार का चारों ओर बोलबाला होता है तब ज्ञान सूर्य परमात्मा शिव अज्ञानता रूपी अंधकार का विनाश करने के लिए प्रकट होते हैं। विकारी अपवित्र दुनिया को निर्विकारी पावन दुनिया बनाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा का नाम शिव है ऐसा तो सभी मानते हैं। शिवलिंग आकार की प्रतिमा सभी धर्मों में पूज्य है। गोपेश्वर रामेश्वर अमरनाथ नेपाल में पशुपतिनाथ तथा जापान में इसी प्रतिमा रूप परमात्मा का ध्यान करते हैं। इस कार्यक्रम में बीके सुषमा, बीके राखी, बीके स्वाति, बीके निशा, बीके कंचन, बीके स्नेहा, बीके सुमन, बीके संतोष, बीके उपेंद्र, बीके अनीता, बीके हरिशंकर, बीके दिनेश आदि ब्रह्माकुमारीज भाई-बहन मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

ब्रम्हाकुमारीज ने मनाया शिवरात्रि का पर्व
प्रयागराज। प्रयागराज में आज ब्रह्माकुमारीज ने महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया। बीके पूजा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की मालवीय नगर प्रीतम नगर अय्यप्पा नगर नीम सराय के ब्रह्माकुमारी आश्रम में 86 वा शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। मालवीय नगर सेंट्रल की इंचार्ज बीके सैलजा ने कहा की शिव शब्द का अर्थ होता है कल्याणकारी यानी कल्याणकारी ने रात्रि के समय आकर मनुष्य आत्माओं का कल्याण किया। इसी यादगार को शिवरात्रि त्यौहार मनाया जाता है। मुख्य अतिथि के रुप में आए क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी मनोरमा दीदी ने कहा शिवरात्रि निराकार परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य अलौकिक जन्म का स्मरण दिवस है। हम इस संसार में किसी का भी जन्मोत्सव मनाते हैं तो उसे जन्मदिन कहते हैं भले ही वह रात्रि में पैदा हुआ हो। मानव जन्म उत्सव को जन्म रात्रि नहीं जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं परंतु शिव के जन्मदिवस को शिवरात्रि कहते हैं। वास्तव में यह शिव के साथ जुड़ी हुई रात्रि स्थूल अंधकार का वाचक नहीं है। यह आध्यात्मिक दृष्टिकोण से कल्प के अंत के समय व्याप्त घोर अज्ञानता और तमोप्रधानता का प्रतीक है। जब सृष्टि पर अज्ञान अंधकार छाया होता है काम क्रोध आदि विकारों के वशीभूत मानव दुखी व अशांत होता जाता है, धर्म अधर्म का रूप ले लेता है, भ्रष्टाचार का चारों ओर बोलबाला होता है तब ज्ञान सूर्य परमात्मा शिव अज्ञानता रूपी अंधकार का विनाश करने के लिए प्रकट होते हैं। विकारी अपवित्र दुनिया को निर्विकारी पावन दुनिया बनाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा का नाम शिव है ऐसा तो सभी मानते हैं। शिवलिंग आकार की प्रतिमा सभी धर्मों में पूज्य है। गोपेश्वर रामेश्वर अमरनाथ नेपाल में पशुपतिनाथ तथा जापान में इसी प्रतिमा रूप परमात्मा का ध्यान करते हैं। इस कार्यक्रम में बीके सुषमा, बीके राखी, बीके स्वाति, बीके निशा, बीके कंचन, बीके स्नेहा, बीके सुमन, बीके संतोष, बीके उपेंद्र, बीके अनीता, बीके हरिशंकर, बीके दिनेश आदि ब्रह्माकुमारीज भाई-बहन मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें