V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ब्रम्हाकुमारीज ने मनाया शिवरात्रि का पर्व

प्रयागराज। प्रयागराज में आज ब्रह्माकुमारीज ने महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया। बीके पूजा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की मालवीय नगर प्रीतम नगर अय्यप्पा नगर नीम सराय के ब्रह्माकुमारी आश्रम में 86 वा शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। मालवीय नगर सेंट्रल की इंचार्ज बीके सैलजा ने कहा की शिव शब्द का अर्थ होता है कल्याणकारी यानी कल्याणकारी ने रात्रि के समय आकर मनुष्य आत्माओं का कल्याण किया। इसी यादगार को शिवरात्रि  त्यौहार मनाया जाता है। मुख्य अतिथि के रुप में आए क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी मनोरमा दीदी ने कहा शिवरात्रि निराकार परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य अलौकिक जन्म का स्मरण दिवस है। हम इस संसार में किसी का भी जन्मोत्सव मनाते हैं तो उसे जन्मदिन कहते हैं भले ही वह रात्रि में पैदा हुआ हो। मानव जन्म उत्सव को जन्म रात्रि नहीं जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं परंतु  शिव के जन्मदिवस को शिवरात्रि कहते हैं। वास्तव में यह शिव के साथ जुड़ी हुई रात्रि स्थूल अंधकार का वाचक नहीं है। यह आध्यात्मिक दृष्टिकोण से कल्प के अंत के समय व्याप्त घोर अज्ञानता और तमोप्रधानता का प्रतीक है। जब सृष्टि पर अज्ञान अंधकार छाया होता है काम क्रोध आदि विकारों के वशीभूत मानव दुखी व अशांत होता जाता है, धर्म अधर्म का रूप ले लेता है, भ्रष्टाचार का चारों ओर बोलबाला होता है तब ज्ञान सूर्य परमात्मा शिव अज्ञानता रूपी अंधकार का विनाश करने के लिए प्रकट होते हैं। विकारी अपवित्र दुनिया को निर्विकारी पावन दुनिया बनाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा का नाम शिव है ऐसा तो सभी मानते हैं। शिवलिंग आकार की प्रतिमा सभी धर्मों में पूज्य है। गोपेश्वर रामेश्वर अमरनाथ नेपाल में पशुपतिनाथ  तथा जापान में इसी प्रतिमा रूप परमात्मा का ध्यान करते हैं।  इस कार्यक्रम में बीके सुषमा, बीके राखी, बीके स्वाति, बीके निशा, बीके कंचन, बीके स्नेहा, बीके सुमन, बीके संतोष, बीके उपेंद्र, बीके अनीता, बीके हरिशंकर, बीके दिनेश आदि  ब्रह्माकुमारीज भाई-बहन  मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। प्रयागराज में आज ब्रह्माकुमारीज ने महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया। बीके पूजा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की मालवीय नगर प्रीतम नगर अय्यप्पा नगर नीम सराय के ब्रह्माकुमारी आश्रम में 86 वा शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। मालवीय नगर सेंट्रल की इंचार्ज बीके सैलजा ने कहा की शिव शब्द का अर्थ होता है कल्याणकारी यानी कल्याणकारी ने रात्रि के समय आकर मनुष्य आत्माओं का कल्याण किया। इसी यादगार को शिवरात्रि  त्यौहार मनाया जाता है। मुख्य अतिथि के रुप में आए क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी मनोरमा दीदी ने कहा शिवरात्रि निराकार परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य अलौकिक जन्म का स्मरण दिवस है। हम इस संसार में किसी का भी जन्मोत्सव मनाते हैं तो उसे जन्मदिन कहते हैं भले ही वह रात्रि में पैदा हुआ हो। मानव जन्म उत्सव को जन्म रात्रि नहीं जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं परंतु  शिव के जन्मदिवस को शिवरात्रि कहते हैं। वास्तव में यह शिव के साथ जुड़ी हुई रात्रि स्थूल अंधकार का वाचक नहीं है। यह आध्यात्मिक दृष्टिकोण से कल्प के अंत के समय व्याप्त घोर अज्ञानता और तमोप्रधानता का प्रतीक है। जब सृष्टि पर अज्ञान अंधकार छाया होता है काम क्रोध आदि विकारों के वशीभूत मानव दुखी व अशांत होता जाता है, धर्म अधर्म का रूप ले लेता है, भ्रष्टाचार का चारों ओर बोलबाला होता है तब ज्ञान सूर्य परमात्मा शिव अज्ञानता रूपी अंधकार का विनाश करने के लिए प्रकट होते हैं। विकारी अपवित्र दुनिया को निर्विकारी पावन दुनिया बनाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा का नाम शिव है ऐसा तो सभी मानते हैं। शिवलिंग आकार की प्रतिमा सभी धर्मों में पूज्य है। गोपेश्वर रामेश्वर अमरनाथ नेपाल में पशुपतिनाथ  तथा जापान में इसी प्रतिमा रूप परमात्मा का ध्यान करते हैं।  इस कार्यक्रम में बीके सुषमा, बीके राखी, बीके स्वाति, बीके निशा, बीके कंचन, बीके स्नेहा, बीके सुमन, बीके संतोष, बीके उपेंद्र, बीके अनीता, बीके हरिशंकर, बीके दिनेश आदि  ब्रह्माकुमारीज भाई-बहन  मौजूद रहे।

Leave a Comment