V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मंझनपुर विधानसभा के तीन गांवों में चौपाल लगाकर लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाई सपा की नीतियां। सपा प्रत्याशी के लिए लोगों से मांगा वोट

मंझनपुर,कौशाम्बी। जनपद के विकास के लिए इंद्रजीत सरोज को वोट देकर जिताएं। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश खुशहाली के शिखर पर पहुंचेगा। युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान के साथ साथ माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन दिया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल ने मंझनपुर विधान सभा के बरई बंधवा गांव लगाए गए चौपाल में कही। करारी के बरई बंधवा गांव में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान खलीक अहमद उर्फ निक्के ने जन चौपाल का आयोजन किया। चौपाल के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल रहे। जन चौपाल में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डॉ राम करन निर्मल ने कहा कि चुनाव नजदीक है। इस बार मोदी और योगी के जुमले में नही फंसना है। नोटबन्दी कर गरीबों को बैंक की लाइन में लगाने वाले, सौ दिन में विदेश से काला धन लाकर सभी के खातों में पंद्रह पंद्रह लाख देने की बात कहकर जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौकरी देने के बजाय लोगों की नौकरी छीनने का काम किया है। रोजगार मांगने वाले युवाओं को योगी की पुलिस की लाठी मिली और लॉकडाउन में गरीब मजदूरों को भाजपा सरकार ने हजारों किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी मिलकर सरकारी विभाग बेंच दिए हैं। खरीदने वाला गुजराती, बेचने वाला गुजराती और बैंक से गरीबों का पैसा लेकर विदेश भागने वाला भी गुजराती है। उन्होंने जनता से गुजरातियों से होशियार रहने को कहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि जनपद के विकास के लिए इंद्रजीत सरोज को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। इसके अलावा डॉ निर्मल ने गुवारा तैयबपुर में शिवा यादव और पिंडरा चौराहा पर लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव मो मसूद के द्वारा आयोजित जन चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रमोद यादव, ओमनाथ बिंद, राम शरन निर्मल, ख़ालिक उर्फ निक्के अहमद,सोहन लाल, सुनील यादव, मनीष चौधरी, सैफी, अमित दिवाकर, मो उमर, आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मंझनपुर,कौशाम्बी। जनपद के विकास के लिए इंद्रजीत सरोज को वोट देकर जिताएं। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश खुशहाली के शिखर पर पहुंचेगा। युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान के साथ साथ माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन दिया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल ने मंझनपुर विधान सभा के बरई बंधवा गांव लगाए गए चौपाल में कही। करारी के बरई बंधवा गांव में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान खलीक अहमद उर्फ निक्के ने जन चौपाल का आयोजन किया। चौपाल के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल रहे। जन चौपाल में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डॉ राम करन निर्मल ने कहा कि चुनाव नजदीक है। इस बार मोदी और योगी के जुमले में नही फंसना है। नोटबन्दी कर गरीबों को बैंक की लाइन में लगाने वाले, सौ दिन में विदेश से काला धन लाकर सभी के खातों में पंद्रह पंद्रह लाख देने की बात कहकर जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौकरी देने के बजाय लोगों की नौकरी छीनने का काम किया है। रोजगार मांगने वाले युवाओं को योगी की पुलिस की लाठी मिली और लॉकडाउन में गरीब मजदूरों को भाजपा सरकार ने हजारों किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी मिलकर सरकारी विभाग बेंच दिए हैं। खरीदने वाला गुजराती, बेचने वाला गुजराती और बैंक से गरीबों का पैसा लेकर विदेश भागने वाला भी गुजराती है। उन्होंने जनता से गुजरातियों से होशियार रहने को कहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि जनपद के विकास के लिए इंद्रजीत सरोज को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। इसके अलावा डॉ निर्मल ने गुवारा तैयबपुर में शिवा यादव और पिंडरा चौराहा पर लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव मो मसूद के द्वारा आयोजित जन चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रमोद यादव, ओमनाथ बिंद, राम शरन निर्मल, ख़ालिक उर्फ निक्के अहमद,सोहन लाल, सुनील यादव, मनीष चौधरी, सैफी, अमित दिवाकर, मो उमर, आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment